>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
फसलों में खराबा देखकर किसानों के उड़े होश Monday 09 August 2021 01:04 PM UTC+00 ![]() केशवरायपाटन. उपखंड में एक सप्ताह तक हुई झमाझम बारिश के बाद अब खेतों का पानी निकल रहा है। रविवार को कई खेतों में पानी में डूबी फसलें नजर आने लग गई। फसलों को देखकर किसानों के होश उड़ गए। गली सड़ी फसलों को देखकर किसानों की आंखें भर आई। कस्बे के किसान भंवरलाल ने बताया कि बारिश ने सोयाबीन, मक्का को नष्ट कर दिया। अब सरकारी मदद का ही सहारा है। पादड़ा के किसान जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा बारिश की मार किसानों पर पड़ी है। लेसरदा के किसान विष्णु शर्मा, जमनाशंकर शर्मा का कहना है कि सरकार को अतिवृष्टि मान कर सभी किसानों की मदद करनी चाहिए। |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |