>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बैंक ने बिना पूछे खाते से निकाले 3 लाख, अब पेनल्टी Sunday 28 May 2023 05:13 PM UTC+00 मोहम्मद इलियास/उदयपुर बैंक ने एक महिला के खाते से बिना पूछे तीन लाख रुपए निकाल लिए, तीन माह बाद पता चलने पर बैंक ने खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर राशि वापस डाली। इतना ही नहीं उसे कभी जो कार्ड ही इश्यू नहीं करवाया उस कार्ड के भी बैंक ने पैसे काट लिए। इस संबंध में स्थाई लोक अदालत में वाद दायर होने पर पीठासीन अधिकारी रवि प्रकाश शर्मा, सदस्य राजेन्द्र सिंह व डॉ.गरिमा गुप्ता ने बैंक लापरवाही व सेवा में दोष माना। कोर्ट ने बैंक को आदेश दिया किया वह तीन लाख रुपए पर तीन माह के ब्याज के अलावा कार्ड के 177 रुपए तथा परिवाद व मानसिक व्यय के तीन हजार रुपए अलग से अदा करे। न्यायालय ने यह निर्णय देबारी निवासी मोहन कुंवर पत्नी भीम सिंह देवड़ा बनाम यूको बैंक, जरिये शाखा प्रबंधक बापू बाजार के प्रकरण में दिया। परिवादिया की ओर से पैरवी अधिवक्ता कृष्ण सिंह चौहान ने की। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
