>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
किसानों को क्यों हो रहा है कपास की खेती से मोह भंग,,, यहां पढ़े Sunday 28 May 2023 07:37 PM UTC+00 अलवर. जिले के किसान पिछले कई सालों से कपास की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन पिछले पांच सालों में किसानों ने इसकी बुवाई कम कर दी है। इन वर्षों में करीब 18 हजार हेक्टेयर रकबा कम हो गया। इसका एक कारण ये है कि मौसम साथ नहीं दे रहा और दूसरा किसानों को कपास के दाम सही नहीं मिल पा रहे। फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में किसानों का कपास की फसल से मोह भंग होने पर साल दर साल रकबा घटता जा रहा है। जिले में हो रही बेमौसम बरसात ने कपास की बुवाई प्रभावित कर दी। क्योंकि पिछले पांच वर्षों से किसान मौसम की मार से परेशान हैं। क्योंकि कपास की जब बुवाई होती है तो बरसात शुरू हो जाती है। जब कपास खिलने का समय आता है तब भी कई बार बारिश हुई और फसल खराब हुई। फसल में टिड्ढे आदि भी लगते हैं। रोग के कारण भी फसल का उत्पादन गिर रहा है। बाजार भाव भी किसानों को नहीं मिल पाता। ये रहा रकबा बारिश के कारण फसल प्रभावित |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
