>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आज बेहद करीब आएंगे चंद्रमा और शुक्र ग्रह, एक राशि और अंश में आने से आसमान में दिखेगा अदभूत नजारा Tuesday 23 May 2023 03:40 AM UTC+00 Rare Moon and Venus Will Come Closer Today : मन की शांति और सुख समृद्धि का कारक ग्रह चंद्रमा और शुक्र मंगलवार को एक साथ एक राशि में आकाशीय मंडल में नजर आएंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक दोनों ग्रहों के मिथुन राशि में रहने तथा एक-दूसरे से करीब 24 डिग्री की दूरी पर विचरण के चलते यह अद् भुत संयोग बना है। शाम 6.15 बजे से यह आकाशीय मंडल में एक-दूसरे के करीब नजर आएंगे। मौसम साफ रहने पर यह नजारा सामान्य आंखों से दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुक्र ग्रह चंद्रमा से 2.2 डिग्री दक्षिण में दिखाई देगा। शाम 7.07 बजे से रात 10.30 बजे तक शुक्र ग्रह के चंद्रमा से थोड़ा नीचे दक्षिण की ओर आने पर चंद्रमा-शुक्र अगल-बगल में दिखाई देंगे। हालांकि सोमवार को भी यह नजारा आकाशीय मंडल में कुछ देर के लिए ही दिखाई दिया।
शुक्र ग्रह सबसे चमकदार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
