>>: बाजार में बिक रहे फर्जी टैग लगे ब्रांडेड कंपनियों के सामान, क्या आपने तो नहीं खरीदा... जानिए इस खबर में

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सीकर के कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल में कार्रवाई की। पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी टैग लगे लाखों रुपए के जूते, टी-शट्र, शर्ट सहित अन्य माल को जब्त किया है। इसके अलावा मौके से 5 दुकान संचालकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ये नकली जूते, टी-शर्ट आदि माल दिल्ली से लाते हैं।


यह भी पढ़ें : शहरी इलाके में दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

कोतवाली थाने के एएसआई सोहनलाल ने बताया कि एडिडास, रिबॉक और नाइकी कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव सचिन शर्मा और लीगल एडवाइजर नितिन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सीकर करण शर्मा को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि सीकर के सिटी सेंटर मॉल में तीनों कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर माल बेचा जा रहा है। जिस पर पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सिटी सेंटर मॉल में मेडास टच, रॉयल फैशन, अंबिका रॉयल फैशन, लल्लन टॉप और बालाजी फैशन पर कार्रवाई की है। इन सभी दुकानों से करीब 25 लाख से ज्यादा कीमत के शूज सहित अन्य प्रोडक्ट जब्त किए गए हैं।

shopping.jpg

 


यह भी पढ़ें : इंडियन आर्मी के लिए बनेंगे स्पेशल शूज, सियाचिन की गलन और थार की तपन को सहने की होगी शक्ति

जिन पर कंपनियों के फर्जी टैग लगे थे। मौके से विनोद कुमार पुत्र भागीरथमल जाट, निवासी फकीरपुरा, तेजपाल पुत्र मदनलाल जाट, निवासी ऐचरा की ढाणी निमेड़ा, शाहिद खान पुत्र सजाउ्ददीन खान मिरासी, निवासी वार्ड 64 फतेहपुर , जीतराम पुच् घीसाराम जाट निवासी राजपुरा रानोली और अरविंद पुत्र महेंद्रसिंह नाइक निवासी ढढ़ेरा चूरू इनके कब्जे से माल जब्त किया है। पांचों आरोपियों से नकली माल के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.