>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
टोंक में होगा माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन, विधानसभा चुनाव में माली समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर होगी चर्चा Saturday 06 May 2023 09:00 AM UTC+00 टोंक. महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेववाली में माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन रविवार को होगा। इसकी तैयारियों एवं उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें माली समाज के संरक्षक एवं सम्मेलन संयोजक कमलेश ङ्क्षसगोदिया ने कहा कि रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेववाली में माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने गांवों में किया जनसंपर्क किया पीपलू. आगामी 7 मई को टोंक जिला मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेववाली में होने वाले माली समाज के राजनीतिक सम्मेलन को लेकर जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी पीपलू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि पीपलू कस्बे सहित आस-पास के गांवों में संपर्क किया गया। पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर लोगों को राजनीतिक सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही पोस्टर वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य एजेंडा प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से जिले की चार विधानसभाओं में से एक पर समाज के प्रतिनिधित्व की मांग की जाएगी। वहीं फूले दंपति को भारत रत्न दिए जाने, जनसंख्या में अनुपात में ओबीसी में आरक्षण कोटा निर्धारित करने, भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट के लिए मांग की जाएगी। वहीं शिक्षा के माध्यम से आगे बढकऱ हम एक नए युग का निर्माण कर सकते हैं, बिना शिक्षा के व्यक्ति अंधे के समान है। ऐसे में समाज में शैक्षणिक व आर्थिक चेतना को लेकर ङ्क्षचतन किया जाएगा। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। समय-समय पर सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन करने जिससे एक ही जगह समाज के सभी लोगों का सामूहिक मिलन समारोह भी हो सके को लेकर चर्चा की जाएगी। इन सबके लिए समाजिक एकजुटता पर जोर दिया जाएगा। जनसंपर्क में प्रदेशउपाध्यक्ष कैलाश आर्यवीर, जिला उपाध्यक्ष नारायण सांखला, जिला सरंक्षक राधेश्याम अजमेरा, जगदीश, मांगीलाल आदि मौजूद रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
