>>: सावधान..., कहीं उड़ न जाए आपका वाहन!

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अलवर. अक्सर मई-जून (ज्येष्ठ) का महीना भराभर गर्मी का मौसम माना जाता रहा है। इन महीनों में लू के थपेड़ों व गर्मी से लोगों को कूलर, पंखें तो क्या ऐसी की हवा में भी राहत नहीं मिल पाती है, लेकिन इस बार सब कुछ विपरीत हो रहा है। यह सब मौसम के मिजाज के कारण हो रहा है। अब मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने आगामी दिनों में अलवर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें मेघ गर्जन, व्रजपात, ओलावृष्टि, 50 से 60 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

बारिश के कारण तपन से मिली राहत
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। इससे जिले में ज्येष्ठ के माह में सावन का नजारा बना हुआ है। अलवर शहर में गत दिवस बादल छाए रहे और करीब 6.30 बजे ठंडी हवा और बारिश का दौर शुरू हो गया। साथ ही भिवाड़ी में भी सुबह 5 से 9 बजे तक बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अलवर जिले के थानागाजी में एक सेमी बारिश दर्ज की गई।

गौरतलब है कि 25 मई को सूर्य ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया था। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो गया। जिसमें सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। ये नौ दिन निकालना आम आदमी के लिए मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ ने अंधड़ और बारिश के चलते गर्मी नहीं बढऩे दी। अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.