>>: UPSC CSE 2022 Result :- कोटा के वीरेन्द्र मीणा ने हासिल की ऑल इंडिया 883वीं रैंक

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

कोटा. UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। सूची में कोटा के डडवाड़ा निवासी वीरेन्द्र मीणा को 883वीं हासिल हुई है। वीरेन्द्र के पिता लोको पायलट पवन लाल मीणा व मां गृहिणी ऊषा मीणा है। उनकी बहन अंजली मीणा जेडीबी कॉलेज की छात्रासंघ अध्यक्ष है।

वीरेन्द्र ने बताया कि 12वीं तक उनकी उनकी शिक्षा कोटा में ही हुई है। उसके बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर से बीटेक किया। 2019 में पासआउट होने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज में जाने का निर्णय लिया। वीरेन्द्र का यह उनका चौथा अटेम्ट था तथा पहला इंटरव्यू था। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज के लिए उन्होंने दिल्ली व अन्य जगहों पर कोचिंग नहीं की। खुद घर पर रहकर तैयारी की। उसी की बदौलत उन्होंने यह रैंक हासिल की। वीरेन्द्र ने बताया कि 2013 में ईरा सिंघल ने सिविल सर्विसेज में टॉप किया था। उसी से प्रेरित होकर सिविल सर्विसेज के लिए मोटिवेट हुआ।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/education-news/upsc-cse-2022-final-result-out-girls-are-in-top-4-ranks-see-topper-list-8259561/

यह दिया संदेश

वीरेन्द्र ने युवाओं को संदेश दिया है कि आज जो भी काम करें, पूरे मन से करें। अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। कमजोरी व मजबूत पक्ष को पहचानें। यदि कभी तनाव में आए तो अपने परिवार व मित्रों से बातचीत कर उसे दूर करें।

933 कैंडिडेट्स का हुआ सलेक्शन

यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/education-news/as-vijay-vardhan-upsc-success-story-failed-in-35-competitive-exams-8250227/

1011 पदों के लिए निकली भर्ती

उल्लेखनीय हो कि UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

बिहार की गरिमा ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है। इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। दूसरे नंबर गरिमा लोहिया हैं, गरिमा बिहार के बक्सर की रहने वाली है। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी।

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1. इशिता किशोर

2. गरिमा लोहिया

3. उमा हरति एन

4. स्मृति मिश्रा

5. मयूर हजारिका

6. गहना नव्या जेम्स

7. वसीम अहमद

8. अनिरुद्ध यादव

9. कनिका गोयल

10. राहुल श्रीवास्तव

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.