>>: साइकिल रैली से दिया बेहतर स्वास्थ्य का संदेश

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर. विश्व साइकिल दिवस के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को अजमेर स्मार्ट सिटी व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली निकाली गई। जिला कलक्टर व अजमेर स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने पुरानी चौपाटी पर हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस वर्ष थीम संयुक्त रूप से सतत भविष्य के लिए सवारी करना है। इस मौके पर एसीबी के डीआईजी समीर कुमार भी मौजूद रहे।इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ. दीक्षित ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव से डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि बीमारियां बढ़ रही हैं। लोगों की धारणा बदली है, जो लोग प्रतिदिन साइक्लिंग कर रहे हैं उन्हें कोई बीमारी नहीं है। नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अजमेर साइकिलिंग कम्युनिटी, मॉर्निंग मस्किटर्स, अजमेर रनर्स क्लब, ग्रीन आर्मी, सूर्य नमस्कार ग्रुप आदर्श नगर, अजमेर इंजीनियर्स इंस्टिट्यूशन, लाॅयंस क्लब पृथ्वीराज एवं अजमेर के साइक्लिस्ट ने हिस्सा लिया।

रैली गौरव पथ स्थित पुरानी चौपाटी से आरंभ होकर अरबन हाट, बधिर विद्यालय, सेवन वंडर्स होते हुए रीजनल तिराहा से लेकफ्रंट बर्ड पार्क पर संपन्न हुई। समापन पर साइक्लिस्ट को पौधे वितरित किए गए।

फ्रीडम-2-वॉक साइकिल कैम्पेन शुरू

शनिवार से फ्रीडम-2-वॉक साइकिल कैम्पेन क्वार्टर-2 आरंभ हुआ। इस कैम्पेन में सीटी लीडर्स हिस्सा लेंगे। यह कैम्पेन 45 दिन तक चलेगा।

साइकिल है फायदेमंद

- प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल की सवारी से इम्यून सेल सक्रिय

- बीमार होने का खतरा कम- मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

साइकिल की सवारी करने से मस्तिष्क सक्रिय- सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है

पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है साइक्लिंग

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.