>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
2,000 रुपए के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, आप लेंगे राहत की सांस Monday 02 October 2023 10:10 AM UTC+00 राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों की जनता को एक और मौका मिला। दाे हजार रुपए के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया। आरबीआई ने एक नई डेडलाइन जारी की है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद दो हजार के नोट बैंकों में जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। यह तारीख अब खत्म हो गई है। पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नया आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार 2,000 रुपए के बैंक नोटों को वापस लेने के विशेष अभियान को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। आरबीआई ने कहा 2,000 रुपए के नोट 7 अक्टूबर के बाद भी वैध मुद्रा बने रहेंगे, पर इन्हें केवल आरबीआई कार्यालयों में ही बदला जा सकेगा। आरबीआई ने एक बयान में कहा जनता ने 19 मई से 29 सितंबर तक कुल 3.42 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट वापस किए हैं।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
