>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कार ऊंटों के झुंड से टकराई, 2 ऊंट की हुई मौत, एक घायल Monday 02 October 2023 12:11 PM UTC+00 रामदेवरा। कस्बे के पास देर रात्रि एक तेज रफ्तार कार ऊंटों के झुण्ड से जोरदार टकरा गई। जिसके कारण 2 ऊंटो की मौत हो गई। वही एक ऊंट गंभीर हालत में होने के कारण उपचार करने वाली टीम अपने साथ ले गई। वही हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। वहीं कार ऊंटों से टकराने के बाद सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे में कार भी पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है। देर रात्रि एक स्विफ्ट डिजायर कार राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रामदेवरा से फलोदी की तरफ जा रही थी। इस दौरान डालीबाई चौराहा के पास दो दर्जन ऊंट हाईवे पर रामदेवरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कार इस झुण्ड से टकरा गई। जिसके कारण तीन ऊंट इसकी चपेट में आ गए। ऊंटो को टक्कर मारने के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई तथा एक ऊंट भी कार में फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ऊंट को निकालने के बाद कार चालक को अस्पताल पहुंचाया और कार को जब्त कर थाने ले जाया गया। हादसे में मौके पर एक ऊंट की मौत हो गई। वही देर रात दूसरे ऊंट की भी मौत हो गई।एक गंभीर घायल ऊंट को जोधपुर की एनजीओ उपचार के लिए अपने साथ ले गई। राज्य पशु ऊंट बन रहा अकाल मौत का ग्रास |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
