>>: प्रधानमंत्री मोदी का चित्तौड़गढ़ दौरा: डंके की चोट पर बोलता है मोदी, अब बदलेगा राजस्थान

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

चित्तौड़गढ़. शौर्य और भक्ति की नगरी चित्तौड़गढ़ में सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरों को याद करते हुए मेवाड़ की धरा को नमन किया। मंडफिया में सांवलिया सेठ के दरबार में हाजिरी लगाई और देश में अमन और खुशहाली की कामना की। यहां 7200 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर इसे देश की जनता को सौपा। इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने राजस्थान की गहलोत सरकार और इंडिया गठनबंधन पर जमकर प्रहार किया।

 

महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, पेपरलीक, दंगा, कमीशनखोरी जैसे तमाम मुद्दों पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि डंके की चोट पर मोदी बोलता है अब राजस्थान बदलेगा। यहां भाजपा की सरकार आएगी। इससे पहले सांवलिया सेठ के दर्शन के बाद मोदी खुली जीेप में मंच तक पहुंचे। इस दौरान हजारों तादार में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए मोदी ने कहा कि राजस्थान की जनता उनके दिल में बसती है।


सभा की शुरुआत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पीएम मोदी समेत मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मोदी को सम्बोधन के लिए बुलाया तो पंडाल मोदी-मोदी से गूंज उठा। पीएम मोदी ने सम्बोधन में सबसे पहले मेवाड़ की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडाल छोटा पड़ गया। जितने पंडाल में उससे कई ज्यादा बाहर है। लेकिन मोदी का दिल बड़ा है। आपस सब मेरे दिल में रहते है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने आहवान कर दिया है। राजस्थान बचाएंगे भाजपा को लाएंगे। राजस्थान में कांग्रेस ने पांच साल केवल कुर्सी बचाने में लगा दिया। राजस्थान की साख को तबाह कर दिया। राजस्थान अपराध में अव्वल है।

 

उठते-बैठते कुर्सी बचाने में लगे गहलोत, आधे विधायक गिराने में


मोदी ने कहा कि सीएम गहलोत पांच साल उठते-बैठते, जागते और सोते केवल कुर्सी बचाने में लगे रहे और कांग्रेस के आधे विधायक कुर्सी गिराने में। जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया। कांग्रेस ने पांच साल में राजस्थान को लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर भ्रष्टाचारी, दंगाई, पत्थरबाज, माफिया अपने को राजस्थान की सरकार मानकर बैठा। मेवाड़ की आवाज है राजस्थान में भाजपा आएगी गुंडागर्दी, दंगाई, पत्थरबाजी बेईमानी खत्म करेगा। महिला सुरक्षा की गारंटी देगा। मुख्यमंत्री गहलोत अब अपने भाषण में कहने लगे है भाजपा सरकार बनने के बाद उनकी योजनाओं को बंद नहीं किया जाए। मोदी ने कहा कि गहलोत अपनी पराजय को स्वीकार कर चुके है। मैं उनका आभार जताता हूं। गहलोत ने ईमानदारी से कहा है तो मोदी आपसे ज्यादा ईमानदार है। जनकल्याणकारी योजनाओं बंद नहीं करने की मोदी गारंटी देता है। बल्कि इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।

 

पेपरलीक माफिया को पाताल तोड़ से लाकर हिसाब लेंगे


पीएम मोदी ने कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, गरीबों का पैसा लूटा है उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। यह मोदी की गारंटी है। राजस्थान के नौजवानों मुझ पर भरोसा रखना। पेपर लीक माफिया को पाताल से भी लाकर हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मोदी को गोली देती है। केन्द्र की योजनाओं को रोकने का काम करती है। उन्होंने कहा घमंडिया गठबंधन को भी कहूंगा कि गांधी जयंती पर नहीं अपने जन्मदिन, अपने बच्चों के जन्मदिन या अपने नेताओं के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाओ। यह लोग स्वच्छता पर राजनीति कर रहे है। हमने डंके की चोट पर गारंटी दी है। भाजपा सरकार आएगी और भय मुक्त वातावरण लाएगी। केन्द्र की भाजपा सरकार में बीते नौ सालों में सीधे लाभार्थियों के खाते में राशि पहुंचाई। बिचौलियाें और भ्रष्टाचारियों को रास्ते से हटाया।

 

उदयपुर का कन्हैयालाल और भीलवाड़ा के भटटी कांड का जिक्र


मोदी ने अपने सम्बोधन में उदयपुर के कन्हैयालाल और भीलवाड़ा में हुए भटटी कांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जानमाल की हिफाजत नहीं कर पाई, महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पाई। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ हुए जघन्य हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते है और टेलर का गला काटकर चले जाते है। उसका वीडियो बनाते है और गर्व से वायरल कर देते है। गहलोत सरकार ने राजस्थान की वीर भूमि की कैसी तस्वीर देश के सामने रखी है। सोचकर भी शर्म आती है। कब दंगे भड़क जाएं और कब कफ्र्यू लग जाए यह कहां नहीं जा सकता। यहां विकास विरोधी माहौल को बदलना है। इसलिए लोग कह रहे भाजपा आएगी। भीलवाड़ा में हुए गैंगरेप समेत राजस्थान में कई महिला अत्याचार केस भी पीएम मोदी ने सम्बोधन में जिक्र किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.