>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बना राजस्थान का सामाजिक सुरक्षा मॉडल : रावत Monday 02 October 2023 02:44 PM UTC+00 उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि राजस्थान आज देश के अन्य राज्यों के लिए सामाजिक सुरक्षा का अनुकरणीय मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग का ख्याल रखा है। उद्योग मंत्री सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में जनसम्मान उत्सव एवं जन सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में गिग वर्कर्स, राजीव गांधी युवा मित्र, लोक कलाकारों, घुमंतु समुदाय, स्वयं सहायता समूहों एवं सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
