>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Collector and SP changed in Jhunjhunu झुंझुनूं में अचानक क्यों बदले कलक्टर व एसपी Monday 02 October 2023 06:51 PM UTC+00 Collector and SP changed in Jhunjhunu जानें कौन हैं नए एसपी झुंझुनूं. देवेन्द्र कुमार बिश्नोई जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वे गंगापुर सिटी में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं। सोमवार देर रात जारी की गई तबादला सूची मेें उन्हें गंगापुर सिटी से झुंझुनूं एसपी के रूप में लगाया गया है। बिश्नोई एक-दो दिन में ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। अपराध में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के हरियाणा बोर्डर पर पनपते अपराधों को कम करने के लिए बेहतर पुलिसिंग की व्यवस्था की जाएगी। श्यामसिंह को भीलवाड़ा की कमान झुंझुनूं एसपी श्यामसिंह काे भीलवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है। उनका झुंझुनूं में चार महीने से कम का ही कार्यकाल रहा है। उन्होंने 7 जुलाई 2023 को पदभार संभाला था। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
