>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गोगामेड़ी के खेत में मिले दो कंकाल, पुलिस जुटी जांच में Monday 02 October 2023 08:26 AM UTC+00 भादरा क्षेत्र के गांव गोगामेडी की रोही में स्थित एक खेत में दो कंकाल मिलने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर शुक्रवार सायं समय सूचना मिलने पर गोगामेड़ी पुलिस जांच में लगी है। इस घटना को लेकर ग्राम न्यांगल निवासी भरतसिंह पुत्र हरदयाल ने गोगामेडी थाना में मर्ग दर्ज कराई है कि गोगामेड़ी के चक 5 जीजीएम में उसकी कृषि भूमि में ग्वार की फसल बोई हुई थी। वह एक माह पहले फसल पर कीटनाशक छिड़काव करके गया था। अब खेत में लौटा तो वहां पर दो अज्ञात शवों के कंकाल बिखरे पड़े थे। इस मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचंद्र गोदारा, गोगामेडी थाना अधिकारी राधेश्याम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। कंकालों की पहचान के प्रयास पुलिस टीम ने शुरू कर दिए हैं। घटना स्थल पर एक छोटी बोतल व डिस्पोजल गिलास मिला है। मृतकों के शवों को कुत्तों ने नोच खाया लगता है। मौके पर कंकाल बचे हैं। कंकालों के पास नाम मात्र का एक पीले रंग का कपड़े का टुकड़ा मिला है। गोगामेड़ी मेले के चलते इस खेत से उठी बदबू को किसी ने महसूस नहीं किया होगा। मृतकों के उत्तर प्रदेश के होने व आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
भादरा. गोगामेड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देशी पिस्तोल के साथ शनिवार शाम को गिरफ्तार किया। गोगामेड़ी थाना के हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार ने सूचना मिलने पर गश्त के दौरान चक 7 जीजीएम गोगामेड़ी में तिराहे पर खड़े सुभाष पुत्र मांगीराम जाट निवासी चक 7 जीजीएम गोगामेड़ी के कब्जे से अवैध पिस्तोल बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सुभाष के विरूद्ध 3/25 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
