>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Gold Smuggling : जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई से लाया गया 12 किलो 467 ग्राम सोना जब्त, 6 गिरफ्तार Tuesday 03 October 2023 05:38 AM UTC+00 पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Gold Smuggling in Jaipur : दुबई से तस्करी कर लाया गया सोना एयरपोर्ट से आसानी से बाहर लाया जा रहा है। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दूसरी बार जयपुर एयरपोर्ट के बाहर छह तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि तस्करों से कुल 12 किलो 467 ग्राम सोना बरामद किया गया है। आरोपियों से दो लग्जरी कार भी जब्त की हैं। जोसफ ने बताया कि सोना तस्करी के मामले में बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर निवासी जिशान अली, सोहन सिंह भाटी, सीकर के बिडौदी निवासी नंदलाल भोपा, सीकर निवासी इरफान, मोहम्मद अय्यूब व खलील खान को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें : PM Modi Chittorgarh Visit: PM Modi ने सांवलिया सेठ के दरबार में लगाई हाजिरी, देखें तस्वीरें दो जने लाए छिपाकर, चार जने आए लेने |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
