>>: Rajasthan Election Special : दिलचस्प था 2018 का विधानसभा चुनाव परिणाम, महिला विधायकों की संख्या रही सबसे कम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर/ पत्रिका। Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे हैं। चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज है। साल 2023 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, उन राज्यों में पार्टी की हार- जीत से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के मूड का पता चलेगा। हालांकि विधानसभा चुनावों के नतीजों से लोकसभा चुनाव पर असर पड़े ये कोई जरुरी नहीं है।

राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं। यहां मौजूदा सरकार का कार्यकाल दिसंबर 2023 में खत्म होने जा रहा है, यानी दिसंबर 2023 से पहले यहां चुनाव कराए जाने हैं। हर बार की तरह इस बार भी दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों, कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस से विप्र ने मांगी 42 सीटें, न देने पर दी चेतावनी, बोले- सेना अपनी तैयारी करेगी

पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में हुए थे जिसमें वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा इस बार सत्ता में लौटने की पूरी कोशिश कर रही है,तो वहीं कांग्रेस भी राजस्थान में अपना दबदबा बनाये रखने की कोशिश में है।

राजस्थान में 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा , बसपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, आप पार्टी समेत कई पार्टियां चुनाव मैदान में उतरी थी, लेकिन जीत कांग्रेस पार्टी को मिली थी। पिछले चुनाव में 199 विधानसभा सीटों' पर चुनाव लड़ा गया था, जिसमें से 99 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। भाजपा को 73 सीट मिली थी। इसी तरह से बसपा को 6, राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी को 3 ,भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 , कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को 2 और निर्दलीयों को 13 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव की टॉप-5 'धमाकेदार' जीत, प्रतिद्वंदी को दी करारी शिकस्त


पिछली साल ये रहा महिला विधायकों का आंकड़ा
पिछली बार विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कम संख्या में ही महिलाएं विधायक बन पाई। कुल मिलाकर यह आंकड़ा 22 रहा है, जबकि 2013 में 28 महिलाएं विधायक के रूप में विधानसभा पहुंची थीं। 15वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में जहां कांग्रेस ने 27 महिलाओं को टिकट दिया वहीं बीजेपी ने 23 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया था। इनमें से कांग्रेस की 11और बीजेपी की 10 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.