>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
PM Modi बोले- चुनाव से पहले गहलोत ने स्वीकार कर ली हार, उनकी जनहित योजनाओं नहीं करेंगे बंद Tuesday 03 October 2023 02:27 AM UTC+00 भवनेश गुप्ता rajasthan politics प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में इलेक्शन एक्सप्रेस को गति के लिए सोमवार को मेवाड़ आए। चित्तौडगढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के बाद आयोजित सभा में मोदी ने दो स्पष्ट संदेश दे दिए। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए गारंटी दे दी कि भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा कांग्रेस सरकार की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें और बेहतर बनाकर लागू रखा जाएगा। दूसरी ओर चुनाव में पार्टी का चेहरा कमल का फूल ही होगा और हमारा हर उम्मीदवार भी कमल का फूल होगा। मोदी ने कहा कि गहलोत ने चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। तभी तो उन्होंने कह दिया कि भाजपा सत्ता में आए तो कांग्रेस की योजनाओं को बंद नहीं करे। मोदी यहीं रुके, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, गुंदागर्दी जैसे मामलों पर गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। इससे पहले उन्होंने 7200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मेवाड़ की 26 सीटों को भी साधते नजर आए। गहलोत पर निशाना..बेटा, नेता, कुर्सी 1. बेटा: गहलोत अपने बेटे को बचाने और दूसरे के बेटे को उखाड़ने में लगे रहे। हम इस मामले में तह तक जाएंगे। 2. नेता: लूट मचाने के मामले में पूरी कांग्रेस में सहमति रही। यहां अपराधी, दंगाई, भ्रष्टाचारी और कांग्रेस नेता खुद को सरकार मानकर बैठा है। 3. कुर्सी: गहलोत बैठते-उठते, सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे रहे और आधी कांग्रेस उन्हें कुर्सी से हटाने में लगी रही। कर गए वादा इनका करेंगे इलाज 1. पेपर लीक माफिया का पाताल में भी हिसाब होगा: हम तो खदान माफिया सुनते थे, लेकिन यहां पेपर लीक माफिया पनप गए हैं। मैं नौजवानों को भरोसा दिलाता हूं कि उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का हिसाब पाताल में भी होगा। 2. जिन्होंने पैसा लूटा: जिन्होंने पैसा लूटा, भ्रष्टाचार किया, गरीबों को परेशान किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। ये लोग मोदी को चाहे जितना गाली दे दे, करप्शन पर तह तक जाएगी। 3. राजस्थान को बदनाम किया: मैं बहुत दुखी मन से कह रहा हूं कि जब अपराध की बात आती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। अराजकता, दंगे, पत्थरबाजी की बात आती है तो हमारा राजस्थान बदनाम होता है। महिला, दलित अत्याचार मामले में एक्शन होगा। 4. बेटियाें पर अत्याचार: यहां बेटियों से अन्याय की परंपरा बना दी गई है। बाड़मेर, जमवारामगढ़, भीलवाड़ा में हुए हत्याकांड इसके उदाहरण हैं। फ़ोकस में जोशी और कमल का फूल... सियासी मायने 2. कमल का फूल ही उम्मीदवार : जयपुर में दादिया के बाद यहां बिल्कुल साफ कर दिया कि चुनाव में पार्टी का कोई चेहरा नहीं होगा। यानि, चेहरे बनने की होड़ाहोड़ी पर पूर्ण विराम।
यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष में ही आएगी राजस्थान भाजपा की पहली सूची ! सोशल मीडिया में प्रत्याशियों के नाम की सूची वायरल |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
