>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan : आचार संहिता लगने से पहले 50 हज़ार शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दो साल से चल रहा था आंदोलन Tuesday 03 October 2023 03:05 AM UTC+00 जयपुर. आचार संहिता से पहले सरकार ने शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कैबिनेट में राजस्थान ( राज्य एवं अधीनस्थ) शैक्षिक नियम 2021 में संशोधन कर दिया है। इससे शिक्षा विभाग में 50 हजार शिक्षकों की पदोन्नतियां हो सकेंगी। इसमें बड़ी राहत 12 हजार वरिष्ठ अध्यापकों को मिली है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल में दो साल पहले राजस्थान शैक्षिक सेवा नियम- 2021 लागू किया गया था। इसमें व्याख्याता (विभिन्न विषय) पद पर सेवारत शिक्षकों की पदोन्नति के लिए यूजी पीजी में समान विषय होना जरूरी किया था। इस नियम से यूजी-पीजी में अलग-अलग विषय रखने वाले शिक्षक व्याख्याता पद पर पदोन्नति से बाहर हो गए थे। इसका शिक्षक लंबे समय से विरोध कर रहे थे। शिक्षक इस नियम में शिथिलता की मांग कर रहे थे। अब शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने नियमों में संशोधन करा दिया। अब गजट नोटिफिकेशन 3 अगस्त 2021 से पहले असमान डिग्री वाले वरिष्ठ अध्यापकों को वर्तमान व भविष्य की समस्त डीपीसी में राहत दी गई है। शिक्षक पदोन्नति संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि लंबे समय से संघर्ष करने के बाद जीत हुई है। यह भी पढ़ें : CM गहलोत का पीएम मोदी पर पलटवार, रोकी गई योजनाओं को गिनाया यह भी पढ़ें : Good News : राजस्थान में ग्रीन हाइड्रोजन नीति को Gehlot Cabinet से मिली मंजूरी दो साल से चल रहा था आंदोलन, बड़ी राहत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
