>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अनाज मंडी में कलेवा योजना पर दो सप्ताह से लटका ताला Saturday 09 December 2023 01:56 PM UTC+00 रावलामंडी. सरकार ने अनाज मंडी परिसर में आने वाले किसानों व पल्लेदारों के लिए किसान कलेवा योजना न्यूनतम मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरुआत की थी लेकिन रावला अनाज मंडी में इस योजना पर करीब दो सप्ताह से ब्रेक लग गया है। ऐसे में किसान व पल्लेदारों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी की ओर से पंचारिया ट्रेडर्स नामक फर्म को किसान कलेवा योजना का टेंडर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार फर्म ने 16 नवंबर को राज किसान पोर्टल पर ओटीपी नहीं आने के कारण कलेवा योजना बंद कर दी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
