>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पीएफआई के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा बोले...दुकान खाली करो, वरना बम से उड़ा दूंगा Sunday 10 December 2023 09:43 AM UTC+00 अलवर। सदर थाना इलाके के चिकानी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस चौकी के सामने टेलर की दुकान चलाने वाले एक बुजुर्ग को पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) नाम से डाक जरिए धमकी भरा पत्र भेजा गया है। जिसमें लिखा है कि इन दुकानों को 31 दिसम्बर तक खाली करो। वरना एक रात में बम से सब नष्ट कर दूंगा। बुजुर्ग ने पुलिस को ये धमकी भरा पत्र सौंपते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई है और जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन भारत में प्रतिबंधित है। जानकारी के अनुसार चिकानी के ऊपला मोहल्ला अम्बेडकर कॉलोनी निवासी सोहनलाल जाटव (76) पुत्र केसरिया जाटव की चिकानी में टेलर की दुकान है। सोहनलाल के घर डाक से एक धमकी भरा पत्र पहुंचा। जिसमें लिखा है कि सोहनलाल टेलर मेरी बात अच्छी तरह समझ लेना। यह जो तेरी, सरकार और रोहताश कुम्हार की दुकानें हैं, जो वर्ग विशेष की है। हमें सरपंच और आसपास के लोगों ने बताया है कि यह सारी जगह वर्ग विशेष के लोगों की है। वर्ग विशेष को जगह बेचकर धोखे से कब्जा ली। अब यह नहीं चलेगा। तुम्हारे से पहले धीरज से बोल रहा हूं। आप इस जगह की सही कीमत ले लो और खाली करो। अगर खाली नहीं करोगे तो पता होना चाहिए मैं कौन हूं। पीएफआई आप को 31 दिसम्बर तक का समय दे रहा हूं। नहीं तो पीएफआई को दुनिया जानती है। एक रात में बम से सब नष्ट कर दूंगा। संभल जाओ। पत्र लेकर पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित चिकानी पोस्ट ऑफिस से भेजा गया है पत्र चौकी के सामने है सोहनलाल की दुकान अनुसंधान कर रहे |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
