>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कूलर की आड़ में भरकर ले जा रहे थे यह अवैध चीज...पढ़े पूरी खबर Friday 15 March 2024 05:39 AM UTC+00 भीम डीएसपी राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के सफल निष्पादन के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाई गई 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत एएसपी महेन्द्र कुमार पारीक एवं भीम डीएसपी राजेन्द्रसिंह राठौड़ के सुपरविजन में बुधवार को दिवेर थानाधिकारी भवानीशंकर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें थानाधिकारी सहित हेड कांस्टेबल विकास कुमार, किशोरसिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, सतीश कुमार, महेन्द्र, नरेन्द्र, श्रवण कुमार, जयनारायण, गोविन्द सहाय, रंगलाल एवं यशपाल सिंह को शामिल किया गया। इस टीम ने थाने के सामने नेशनल हाइवे पर नाकाबन्दी शुरू के दौरान एक कन्टेनर को जांच करने के लिए रुकवया। इस पर उसके चालक व खलासी पुलिस के वाहन को रुकवाने से काफी घबराए हुए नजर आए। इस पर चालक व खलासी से पूछताछ के दौरान उनका व्यवहार संदेहास्प्रद लगा। इस पर पुलिस ने कन्टेनर की जांच करने उसके पीछे सील लगी फाटकों को खुलवाकर देखा तो खाकी रंग के कार्टनों में कूलर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने कूलर के कार्टनों को साइड में करके देखा तो उनकी आड़ में सफेद रंग के कट्टे रखे नजर आए। उन कट्टों को खोलकर देखा गया तो कट्टो के अन्दर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई पाई गई। इस पर चालक सोहनसिंह व खलासी नारायण सिंह को उक्त पंजाब निर्मित शराब को कन्टेनर में भरकर परिवहन करने के सम्बंध में कोई लाइसेन्स होने के बारे में पूछा गया तो उनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। इस पर चालक व खलासी के अवैध रूप से शराब ले जाना पाया गया। पुलिस ने चालक सोहनसिंह पुत्र लालसिंह सुजावत रावत निवासी मोडा कांकर, बालोतों की गवार भीम एवं नारायण सिंह पुत्र राजुसिंह रावत निवासी रघुपुरा नेडी भीम को आबकारी अधिनियम 1950 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। विभिन्न ब्रांड की मिली पेटियां इस तरह चोरी-छीपे ले जा रहे थे शराब थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी कन्टेनर के अन्दर खाकी पैकेट में करीब 114 कूलर पानीपत से भरकर मुंबई ले जा जा रहे थे। कन्टेनर के बीच में जगह बनाकर वहां पर पंजाब निर्मित शराब की पेटियां छुपाकर तस्करी की जा रही थी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
