>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बिना भूकंप के 30 सेकेंड में ही जमींदोज हो गया दो मंजिला भवन Friday 19 January 2024 06:08 AM UTC+00 - 200 फीट जाट कॉलोनी का मामला, मकान में 5 सदस्य रह रहे थे, रात को ही दरार आ गई थी पड़ोसी के भवन में, पूरा परिवार था बाहर, हो सकता था बड़ा हादसा - पड़ोसी मनोज गुप्ता ने लगाया आरोप, प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले पर नहीं की कार्रवाई, 55 लाख से ज्यादा का नुकसान शहर में भूकंप नहीं आया लेकिन घटना उसके जैसी ही हुई। एक दो मंजिला भवन 30 सेकेंड में देखते ही देखते जमींदोज हो गया। जिसने भी देखा देखता ही रह गया। सोशल मीडिया से लेकर कई प्लेटफॉर्म पर ये मामला दिनभर सुर्खियों में रहा। ये भवन गिरा इसलिए कि पड़ोसी अंडरग्राउंड भवन बनने के लिए गहरी खुदाई कर रहे थे। इससे नींव हिली और भवन का बैलेंस बिगड़ गया। रात को भवन में आ गई थीं दरारें...पूरे परिवार ने छोड़ दिया था भवन हो सकती थी बड़ी जनहानि मूलत: रैणी के रहने वाले मनोज का कहना है कि भवन की कीमत 30 लाख से अधिक रही। 12 लाख से अधिक का सामान आदि था। करीब 55 लाख का नुकसान हो गया। उनका कहना है कि अवैध निर्माण के चलते ऐसा हुआ है। यदि भवन में दरारें नहीं आती तो वह रात को अपने ही घर में रहते और इससे जनहानि हो सकती थी। मनोज के परिवार में 5 सदस्य हैं। उन्होंने संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग यूआईटी व जिला प्रशासन से की है। इसकी जानकारी मुझे मिली थी। इस भवन का पट्टा अभी जारी नहीं हुआ है। पड़ोसी की ओर से अवैध निर्माण करने की कोई शिकायत पीडि़त की ओर से नहीं की गई। इस मामले को दिखवाएंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
