>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Crime News : महादेव ऐप से ऑनलाइन करोड़ों रुपए के लेन-देन का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार मिली बेल Thursday 01 February 2024 03:42 AM UTC+00 Mahadev Online Gaming App in Salumber : सलूम्बर में महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए अलग-अलग लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर करोड़ों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी को छह दिन पहले गिरफ्तार कर दो बार रिमांड पर लिया। बुधवार को जमानत होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी की मां के खाते में करीब दो करोड़ रुपए व साथी के खाते में 40 लाख रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ। नेटवर्क सलूम्बर से दुबई के बीच चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि सलूम्बर व उदयपुर क्षेत्र में महादेव ऐप फ्रेंचाइजी चलाने वाले पटेल नगर सलूम्बर निवासी जुगल पटेल को 25 जनवरी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस की विशेष टीम व पुलिस निरीक्षक वीना लौठ की टीम ने आरोपी से पूछताछ कर उसके कब्जे से मोबाइल एवं सॉफ्टवेयर जब्त किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
