>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आखिर क्यों इस घर में 500 तोतों का लगता है जमावड़ा, फिर सीसीटीवी कैमरे से होती है निगरानी Monday 05 February 2024 04:55 AM UTC+00 शहर की आरसी व्यास कॉलोनी में एक घर ऐसा है, जिसकी पहचान उसमें रहने वाले लोगों के साथ ही तोतों के अड्डे के रूप में है। यहां सुबह-शाम 500 से अधिक तोते दाना-पानी को आते हैं। इस घर के बाहर आने वाली हर गाय को गुड़-रोटी दी जाती है। श्वानों को भी खाना हर समय उपलब्ध मिलता है।
कोविड - 19 में की पहल
भीलवाड़ा के बिरला ने बताया कि शहर में कोविड - 19 ने दस्तक दी तो सभी घरों में कैद हो गए थे। मकान के सामने पेड़ पर सैकड़ों तोते व अन्य पक्षी बैठे रहते थे। एक दिन सोचा कि इनको दाना डालना चाहिए। फिर पलंग लगा रोजाना दाना डालने लगे। परिंडे रख दिए। शुरू में 10 से 15 तोते आए। फिर संख्या बढ़ती गई और अब 500 पार कर गई। तोतों के साथ कबूतर, कोयल, चिड़ियां, गिलहरी आदि भी आने लगे। मजेदार बात है कि तोतों की आवाज सुनने कई लोग सुबह-शाम बिड़ला के घर के सामने स्थित पार्क में आते हैं।
![]() तोतों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे
बिरला बताते हैं कि प्रतिदिन 7 से 8 किलो चावल की कनी देते हैं। गर्मी में खास ध्यान रखते हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं। बिरला ने इनकी निगरानी के लिए घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया है। शुरू में घर के अन्य सदस्यों को यह अजीब लगा लेकिन फिर वे साथ देने लगे। बिरला की पत्नी मानसी पक्षियों से लगाव रखने लगी। शाम को दाने व पानी का जिम्मा संभाल लिया।
यह भी पढ़ें : Valentine's Day पर देखिए Love Birds की ये खूबसूरत फोटो, एक-दूसरे से इस तरह जता रहे प्यार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
