>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update : कुछ ही देर में इन 5 जिलों में मेघगर्जन के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट Monday 05 February 2024 02:33 AM UTC+00 Weather Update : प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को बारिश का दौर चला। जिलों में शनिवार रात से रविवार शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश हनुमानगढ़ के गोलूवाला मेें 21 मिलीमीटर दर्ज हुई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार शनिवार रात को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश हुई। केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दोपहर से शुरू हुआ बारिश का दौर शाम तक चला। मौसम केन्द्र के अनुसार पांच फरवरी से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में सोमवार से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 5 जिलों में बारिश गेहूं-जौ को फायदा, सरसों की फसल को नुकसान यह भी पढ़ें : मेघगर्जन के साथ बरसेंगे बादल, 19 जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी कहां कितनी बारिश (मिमी में) गंगानगर गोलूवाला : 21 अजमेर : 5 जयपुर : 6.6 जोधपुर : 7.6 बीकानेर : 3.4 गंगानगर : 3.1 संगरिया : 5.5 करौली : 5.5 यह भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम विभाग का अपडेट, अगले तीन घंटे में 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
