>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पूर्व सीएम गहलोत की बिगड़ी तबीयत, देर रात एसएमएस अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज Saturday 03 February 2024 05:04 AM UTC+00 जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत बीमार हो गए है। उन्हें आज आधी रात को एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईडीएच सेंटर में गहलोत का इलाज चल रहा है। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ अचल शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे पूर्व सीएम गहलोत को अस्पताल लाया गया था। जब देर रात हॉस्पिटल लेकर आए तो उनकी प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में भर्ती रहने के लिए कहा था। आज सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारिरीक पैरामीटर नॉर्मल है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अभी ऑक्सीजन लगा रखी है। पिछले पांच—छह दिन से गहलोत की तबीयत खराब चल रही है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ होने लगी थी। शुक्रवार रात को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तब उन्हें अस्पताल लाया गया। जिसके बाद अभी एसएमएस अस्पताल में गहलोत का उपचार चल रहा है। पहले भी हो चुके है कोविड पॉजिटिव गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गहलोत इससे पहले साल 2021 और साल 2023 में भी कोविड पॉजिटिव हो चुके है। उस समय एसएमएस के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए ट्रीटमेंट किया था। इस बार वे कोविड पॉजिटिव होने के साथ स्वाइन फ्लू पॉजिटिव भी आए है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
