>>: Rajasthan News : आधी रात को 'अचानक' जयपुर पहुंचे सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया, सामने आई ये बड़ी वजह

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के चार्टर प्लेन को शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी आधी रात को अचानक जयपुर उतरना पड़ गया। इसके पीछे कारण नई दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास मौसम खराब होना सामने आया। दिल्ली के बजाये जयपुर लैंड करने के कारण केंद्रीय मंत्री को अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ गया।

रात डेढ़ बजे करनी पड़ी लैंडिंग
जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार देर रात गुजरात के राजकोट से नई दिल्ली के लिए चार्टर प्लेन से रवाना हुए थे। दिल्ली लैंड करने से पहले और उड़ान के बीच ही उनके चार्टर प्लेन को लैंडिंग की क्लीयरेंस नहीं मिल सकी। इसके पीछे कारण मौसम की खराबी और कम दृश्यता होना बताया गया। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री के चार्टर प्लेन के पायलट को नज़दीकी एयरपोर्ट जयपुर में उतारने की अनुमति लेनी पड़ गई।


बताया गया है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री के चार्टर प्लेन को देर रात करीब डेढ़ बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री एयरपोर्ट से सीधे एक होटल में विश्राम के लिए रवाना हुए।

सीएम के साथ जोधपुर रवाना

अचानक जयपुर पहुंचे मंडाविया ने आज सुबह जयपुर में ओटीएस स्थित सीएम आवास जाकर सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाक़ात की। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पहुंचकर जोधपुर के लिए साथ रवाना हुए। दरअसल, जोधपुर में आज एम्स के दीक्षांत समारोह का प्रस्तावित कार्यक्रम था, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को दिल्ली से ही वर्चुअल रूप में शामिल होना था। लेकिन अब वे व्यक्तिगत तौर पर जोधपुर के इस समारोह में शिरकत करेंगे।

 

एम्स जोधपुर का चौथा दीक्षांत समारोह
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया होंगे। वे एम्स में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। समारोह में एम्स जोधपुर के अलावा एम्स नागपुर, बिलासपुर सहित अन्य एम्स में विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और सेवाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

एम्स जोधपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, नवजात शिशुओं के लिए मॉडल प्रारंभिक हस्तक्षेप (इंटरवेंशन) केंद्र और व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र (सीएलएमसी) और केंद्रीय पशु गृह सुविधा का फीता काटा जाएगा।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर को प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत उन्नयन के तहत कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में कुल 22 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। चिकित्सा और नर्सिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी के 779 से अधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी।

 

 

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.