>>: उदयपुर में यहां पैंथर ने कर दिया युवक पर हमला, पढ़े पूरी खबर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर. मावली क्षेत्र की नऊवा ग्राम पंचायत के रायजी का गुड़ा ग्राम पंचायत में सुबह 7 बजे एक पैंथर ने एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नउवा के पूर्व सरपंच लालाराम पुरोहित ने बताया कि नऊवा निवासी नाथूलाल (35) पुत्र लोगर गमेती सुबह 7 बजे लघुशंका करने घर से निकला था। यहां अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसके गले व चेहरे पर गहरे घाव हो गए। नाथूलाल ने किसी तरह पैंथर से बचाव करते हुए स्वयं को पैंथर से छुड़ाया और परिजनों को आवाज दी। परिजनों के पहुंचने पर पैंथर वहां से भाग छूटा। तुरंत परिजनों ने समीप के चंदेसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर युवक को पहुंचाया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी भेराराम के निर्देश पर सहायक वनपाल सुरेश जाट, वन रक्षक देवेन्द्र कुमार मेघवाल, तकनीकी सहायक शंकरलाल डांगी मौके पर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में समीपवर्ती मारूवास गांव में भी एक महिला पर पैंथर ने हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि वन्यजीव क्षेत्र समीप में होने से आए दिन इस तरह घटनाएं क्षेत्र में हो रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, सुबह व शाम को खेतों में सिंचाई के लिए जाने वाले किसानों में भय है। देर शाम लोग घरों से बाहर निकलने के लिए कतरा रहे है। परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.