>>: राममयी हुआ सिटी रेलवे स्टेशन, भजन और जयकारे गूंजे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर. रह-रहकर भगवान श्री राम के जयकारें लगाते भक्त अपने आराध्य भगवान श्री राम के दर्शनों को आतुर नजर आ रहे थे। परिजनों, परिचितों के साथ खड़े होकर सेल्फी और फोटो खिंचवाने के साथ ही भक्त अयोध्या की यात्रा को लेकर का उत्साहित दिखाई दे रहे थे। गले में उपरणा, मालाएं पहने भक्तों के चहरों की चमक देखते ही बन रही थी।

यह नजारा शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। यहां से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में उदयपुर जिले के साथ ही डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, नाथद्वारा विभिन्न संगठनों के करीब 632 कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं मावली से फतहनगर और मावली के 44 यात्री इसमें सवार हुए। ट्रेन की रवानगी से पूर्व प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम हुआ। इसमें बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अच्युतानंद, नाथद्वारा के ज्ञानानंद महाराज, विहिप के प्रांत सहमंत्री सुंदर कटारिया, आरएसएस संपर्क प्रमुख कृष्ण मुरारी, आरएसएस प्रांत प्रमुख चित्तौड़ विजयानंद, डीआरयूसीसी सदस्य जयेश चंपावत, उदयपुर विभाग प्रचारक आनंद प्रताप सिंह, प्रांत संगठन मंत्री धनराज, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा आदि मंचासीन थे। यहां ट्रेन में जाने वाले यात्रियों को उपरणा, माला आदि पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंच से अतिथियों ने सभी यात्रियों को शुभकानाएं दी। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के सान्निध्य में यात्रियों को पास वितरित किए गए। मंच पर अतिथियों ने भगवान श्री राम के भजन भी गाए। इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और इससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता रवाना हुए।

विश्व हिंदू परिषद महानगर मंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि ट्रेन में चित्तौड़ से चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता बैठे। महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जवलिया ने बताया कि ट्रेन में चित्तौड़ प्रांत के भीलवाड़, अजमेर, विजयनगर आदि के 1400 से अधिक कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हुए। यह ट्रेन 6 फरवरी को देर रात लौटेगी।

दोपहर 1.30 बजे रवाना हुई ट्रेन

दोपहर ठीक 1.30 बजे अतिथियों ने ट्रेन को केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भगवान के जयकारे गूंजने लगे। ट्रेन ने जब तक पूरे प्लेटफार्म को क्रॉस नहीं किया इसमें सवार यात्रियों और बार खड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर जयकारे लगाए। ट्रेन रवानगी के समय डीआरएम राजीव धनकड़, एआरओ महेंद्र देपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ट्रेन के साथ सेल्फी का क्रेज

ट्रेन रवानगी से पूर्व कई परिजनों और कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के साथ सेल्फी और फोटो खींचे। ट्रेन के अंदर भी अलग-अलग दलों में लोग फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे।

यात्रियों के अपने-अपने अंदाज

यात्रियों में कई लोग भगवा वस्त्र पहनकर आए। उन्हें स्टेशन पर छोड़ने आए लोगों ने भी माला पहनाई और श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी। इधर यात्रियों के दलों में लोेग ढोल, मंजिरे, ढपली आदि लेकर भी आए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.