>>: बेसमेंट में मिला हिस्ट्रीशीटर कोचिया का शव, फर्श पर बह रहा था खून

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

History sheeter Kochiya's body found in basement : चिड़ावा शहर के बिग मार्केट की खाली दुकान के बेसमेंट में गुरुवार को सुलताना थाने के हिस्ट्रीशीटर शौकिन उर्फ कोचिया का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्ट्म होगा। पुलिस के अनुसार शाम को इतला मिली कि चिड़ावा शहर के बिग मार्केट में शराब ठेके के सामने खाली दुकान के बेसमेंट में एक जने का शव पड़ा है। इस पर एएसआई प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल कपिल, अंकित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आस-पड़ौस के लोगों ने जानकारी दी कि मृतक सुलताना का शौकिन उर्फ कोचिया हो सकता है। जिस पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कोचिया के परिजन से संपर्क किया। देर शाम को कोचिया का बड़ा भाई रफीक लीलगर अस्पताल पहुंचा और शव की शिनाख्त छोटे भाई शौकिन उर्फ कोचिया के रूप में की। रफीक ने बताया कि कोचिया दो दिन से घर नहीं गया। उधर, खाली दुकान के बैसमेंट में शव मिलने की सूचना पर डीएसपी शिवरतन गोदारा, सीआई विनोद सामरिया ने भी मौका मुआयना किया।
नकदी और मोबाइल चार्जर मिला
पुलिस को घटना स्थल से सीढिय़ों में मोबाइल का चार्जर मिला। मृतक के पास नकदी भी मिली। मृतक का शव नीचे बेसमेंट में औधे मुंह पड़ा था। माना जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर कोचिया सीढिय़ों के बीच में सो रहा था। जो कि सीढिय़ों पर रैलिंग नहीं होने के कारण नीचे गिर गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की नाक भी टूटी हुई थी और फर्श पर खून भी बिखरा हुआ था। कोचिया आदतन अपराधी था। लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर 16 अप्रेल 2002 में कोचिया को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। उसके खिलाफ 21 मामले दर्ज हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.