>>: कहीं टपकती छत तो कहीं खुद का नहीं भवन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

गौतम पटेल. उदयपुर .सराडा़

केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वस्थ भारत के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, परंतु जहां देश के भविष्य के निर्माण स्थलों की हालत खराब हो तो स्वस्थ भारत- मजबूत भारत के सपने कैसे पूरे होंगे। यहां जिक्र किया जा रहा है आंगनबाड़ी केंद्रों का, जहां बच्चों के जन्म लेने से पहले व 3 साल तक उनको स्वस्थ रखने के लिए करोडों रुपए खर्च किए जाते हैं, परंतु वास्तव में देखा जाए तो इन नौनिहालों के निर्माण स्थल आंगनबाड़ी केंद्र के भवन आज भी आधारभूत सुविधाओं से दूर है।
सराडा पंचायत समिति क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत सेमारी व जयसमंद पंचायत समिति के आंगनबाड़ी केंद्र भी आते हैं, जिनका परिसीमन किया जा रहा है। नए भवनों के लिए जमीन आवंटन होने के साथ तीनों ब्लॉको पर अलग-अलग कार्यालय खोले जाएंगे। वर्तमान में कुल 304 आंगनबाड़ी केंद्र व 24 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र खुले हुए हैं परंतु वर्तमान में 271 आंगनबाड़ी भवन आज भी आधारभूत सुविधाओं से वंचित है, ऐसे में नौनिहालों का भविष्य कैसे स्वस्थ रह सकता है।

आंगनवाड़ी केंद्र के पदों की स्थिति

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 304 पद स्वीकृत, 297 कार्यरत, 07 रिक्त
आंगनबाड़ी सहायिका के 304 पद स्वीकृत, 294 कार्यरत, 10 पद

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 24 पद स्वीकृत, 24 कार्यकर्ता कार्यरत
.........................................................

बाल विकास परियोजना कार्यालय के अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति के आंगनबाड़ी केंद्र

सराडा पंचायत समिति के -107, जयसमंद में- 112 व सेमारी में -109 आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए हैं।
आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति
- 30 आंगनबाड़ी केंद्र पर पेयजल की समस्या, हैंडपंप व नल सुविधा नहीं
-20 आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय का अभाव -

49 आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों के भवनों में संचालित
-15 आंगनबाड़ी केंद्र गांव के सामुदायिक भवनों में संचालित

- दो आंगनबाड़ी केंद्र अन्य भवनों में संचालित -

34 आंगनबाड़ी केंद्र पर बिजली व्यवस्था नहीं

-20 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में चल रहे
-101 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन खस्ताहाल, जिनकी मरम्मत की जरूरत

आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण लाभार्थी

- वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण के लाभार्थी 2152 गर्भवती महिलाएं ,1130 धात्री महिलाएं

-6 माह से 3 वर्ष तक 11095 बालक- बालिकाएं व 3 से 6 वर्ष के 7870 बालक- बालिकाएं इन आंगनबाड़ी केंद्र से पोषण प्राप्त कर रहे हैं
इनका कहना है
आंगनबाड़ी केन्द्र मरम्मत संबंधित कार्य पंचायती राज विभाग देखता है। आंगनबाड़ी मरम्मत के संबंध सारे प्रपोजल बनाकर संबंधित पंचायत समिति को दे चुके हैं।

प्रकाश चंद्र चौबीसा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सराड़ा
पचास हजार राशि तक की मरम्मत ग्राम पंचायत स्तर पर की जा सकती है। इससे अधिक कोई मरम्मत जैसा कार्य है तो हमें प्रपोजल बनाकर भेज देंगे तो हम जिला परिषद से इसकी स्वीकृति निकालकर करवा देंगे

दयाचंद यादव, विकास अधिकारी, पंचायत समिति सराडा

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.