>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पानी को नहीं तरसेंगे आंगनबाड़ी, स्कूल व चिकित्सा केन्द्र, जल जीवन मिशन में हो रहे हैं नल कनेक्शन Friday 16 February 2024 02:17 PM UTC+00 जल जीवन मिशन के तहत पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पीएचसी को नल कनेक्शन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। जल जीवन मिशन में जिले में 2 लाख 32 हजार 807 घरों में नल कनेक्शन मिलेंगे। साथ ही जिले में ग्रामीण परिवारों के लिए बीसलपुर टोंक उनियारा देवली एवं निवाई के लिए 2 वृहद पेयजल परियोजना तथा 84 लघु पेयजल योजनाएं स्वीकृत है। जिले में 2 लाख 32 हजार 807 घरों में नल कनेक्शन मिलेंगे। ये कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। सरकार का मानना है कि शहरों में तो सरकारी विभाग और प्रत्येक घर में नल कनेक्शन है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पानी का मात्र साधन कुएं तथा हैंडपम्प ही होते हैं। 718 स्कूलों में नहीं है कनेक्शन जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पानी की समस्या है। लेकिन अब उन्हें इससे निजात मिलेगा। इसके लिए हर स्कूल में पानी के कनेक्शन शुरू किए हैं। जलदाय विभाग और बीसलपुर बांध परियोजना को जिले की 1954 स्कूलों की सूची सौंपी गई है। इसमें से 1236 स्कूलों तक नल कनेक्शन पहुंचा है। अब 718 स्कलों में और नल कनेक्शन किए जाएंगे। इसके बाद इन स्कूलों के विद्यार्थियों को हैंड पम्प या घर से पानी नहीं लाना पड़ेगा। इसके अलावा जिले की 1315 आंगनबाड़ी केन्द्र, 235 ग्राम पंचायत तथा 349 स्वास्थ्य केन्द्र में नल कनेक्शन करना है। इसमें अधिकतर में कनेक्शन किए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केन्द्रों में पानी की व्यवस्था नहीं होने पर सम्बन्धित को पानी घर से ही लाना पड़ता है। या फिर वहां किसी को पानी के लिए रखना पड़ता है, जो गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था करता है। यह स्कूल की स्थिति ब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी आंगनबाड़ी के हाल ब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी यह है ग्राम पंचायत ब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी
्रब्लॉक कुल कनेक्शन हुए बाकी &सरकार के आदेश पर घर-घर कनेक्शन किए जा रहे हैं। जल्द ही लक्ष्य पूरा होगा। इसमें स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द, चिकित्सा केन्द्र में भी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
