>>: राजस्थान में जलदाय विभाग की नई पहल, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी इस बड़ी परेशानी से मुक्ति

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Jaipur Latest News : जयपुर शहर में बेपटरी हो रही पानी के बिल वितरण व्यवस्था से जल्द निजात मिलेगी। जलदाय विभाग ने उपभोक्ताओं को परेशानी के बिलों से मुक्ति की कवायद शुरू कर दी है। विभाग आगामी तीन महीने में शहर के सभी पंजीकृत 4 लाख 70 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को पानी का बिल मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजेगा। पहले चरण में शुक्रवार तक 12 हजार रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को बिल भरने की अंतिम तरीख और राशि के मैसेज उनके मोबाइल पर भेज दिए हैं।

शहर में बीते पांच वर्ष से पानी के बिल वितरण की व्यवस्था बेपटरी है। हालात ऐसे हैं कि इंजीनियरों की मिलीभगत से फर्म को भुगतान तो पूरा होता है लेकिन फर्म कर्मचारी कम लगाती है और समय पर बिल वितरण नहीं हो पाता। शहर के कई इलाकों में चार दिन पहले जुलाई और अगस्त के बिल फर्म की ओर से वितरित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अधिकारी

डेटा तैयार कर रहे
अब विभाग ने आगामी तीन महीने में पंजीकृत पेयजल उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर का डेटा तैयार करने का लक्ष्य रखा है। मैसेज प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर विभाग के व्हाट्सऐप नंबर 9799395111 पर पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही जयपुर पीएचईडी साइट पर मोबाइल बिल भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चिकित्सकों से जवानों की जांच के नाम पर फोन कर करते हैं ऐसा काम, जानें पूरा मामला

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.