>>: Digest for February 03, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

- क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने दस माह बाद भेजी रिपोर्ट
श्रीगंगानगर. सूरतगढ़ सब क्रिटिकल थर्मल की इकाइयों के बॉयलर लाइटअप के दौरान काम आने वाले लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) की जगह पानी भरा होने की पुष्टि हुई है। थर्मल चौकी पुलिस ने गत वर्ष 27 मार्च को एलडीओ से भरे दो टैंकर पानी की मिलावट के संदेह में थर्मल गेट के बाहर रोके थे। यह दोनों टैंकर गुजरात के जामनगर से एलडीओ लेकर थर्मल पहुंचे थे।
जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि दोनों टैंकरों के दस कम्पाउंड से कुल तीस सैम्पल लिए गए। इनमें से ए-1 से लेकर जे-1 तक दस सैम्पल क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला जोधपुर को जांच के लिए भिजवाए गए थे। अब उनकी रिपोर्ट मिल गई है। उन्होंने बताया कि सैम्पल नंबर ए-1, बी-1, ई-1 और आई-1 की जांच में पानी होना साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि सैम्पल की जांच रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंप दी गई है। इस पर आगामी आदेश वही करेंगे।

सूरतगढ़ थर्मल में 1500 मेगावाट की सब क्रिटिकल परियोजना की इकाइयों के बॉयलर लाइटअप के दौरान काम आने वाले करीब 48 हजार लीटर एलडीओ से भरे दो टैंकरों को मिलावट के संदेह में रोकने के बाद थर्मल पुलिस चौकी के प्रभारी ने इसकी सूचना जिला रसद अधिकारी के साथ थर्मल प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन फ्यूल ऑयल की जांच के लिए थर्मल की तकनीकी टीम ने गेट से बाहर आकर जांच करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। तकनीकी टीम के बाहर आकर जांच में सहयोग से मना करने पर जिला रसद अधिकारी टैंकर चालकों से बिल्टी सहित अन्य दस्तावेज लेकर श्रीगंगानगर लौट आए।

कलक्टर के हस्तक्षेप से सैम्पल-------------------

जिला रसद अधिकारी ने यह मामला तत्कालीन जिला कलक्टर के संज्ञान में लाया तो उन्होंने थर्मल प्रशासन से बात कर जांच में सहयोग के निर्देश दिए। जिला कलक्टर के आदेश पर थर्मल की तकनीकी टीम गेट से बाहर आकर सहयोग को तैयार हो गई। जिला रसद अधिकारी और उनकी टीम ने 1 अप्रैल 2023 को टैंकरों की जांच की तो उनमें पांच-पांच कम्पाउंड बने हुए थे और उनमें एलडीओ भरा हुआ था। प्रत्येक खंड से एक-एक कर कुल दस सैम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाया गया। रसद विभाग ने दोनों टैंकरों में भरे लाइट डीजल ऑयल के सैम्पल लिए तब जिन ट्रांसपोर्ट कंपनियों के टैंकर थे, उनके मालिक भी मौजूद रहे।
मुकदमा दर्ज करवाया-----------------

टैंकरों में भरे एलडीओ के सैम्पल लेते समय डीप रोड पर वाटर फाइंडिंग पेस्ट लगाकर जांच की थी तो पानी की मिलावट की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद जिला रसद अधिकारी कार्यालय के प्रवर्तन निरीक्षक धर्मपाल की ओर से पेश किए गए परिवाद पर राजियासर थाना पुलिस ने टैंकर नंबर आरजे 13 जीबी 5659 के चालक राजियासर निवासी नारायणसिंह पुत्र बजरंगसिंह राजपुरोहित व ट्रक नंबर आरजे 14 जीएच 5574 के चालक झुंझुनूं जिले के गांव झाझड़ निवासी भवानीसिंह पुत्र सहदेव सिंह राजपूत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व सहपठित धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया था।
सवाल जो जवाब मांगता है-------------------

थर्मल की इकाइयों के बॉयलर लाइटअप के दौरान काम आने वाले लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) लेकर आने वाले टैंकर थर्मल परियोजना में प्रवेश कर जाते हैं तो तकनीकी समिति की निगरानी में उनकी जांच होती है। इस समिति में दो इंजीनियर, एक कैमिकल इंजीनियर व फ्यूल प्रभारी शामिल होते हैं। अगर टैंकरों के चार कम्पाउंड में पानी भरा हुआ होने की पुष्टि क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच में हुई है तो यह सवाल उठता है कि यह मिलावट कहां हुई। मिलावट के इस खेल में कौन लोग शामिल हैं इसका खुलासा पुलिस और जिला रसद अधिकारी की जांच में होना चाहिए।

Good News : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का प्रयास भारत सरकार करने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार युवाओं का डाटाबेस तैयार करने में लगी है। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान एवं राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्य किया जा रहा है। इसमें संनिर्माण क्षेत्र के टाइल वर्कर, प्लास्टरिंग, आइरन फ्रेमवर्क एवं शटरिंग ट्रेड के अनुभवी कुशल वर्कर का इजरायल सरकार से एमओयू के तहत रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश के युवाओं का डाटाबेस जिला रोजगार कार्यालयों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ड्रेस कोड' विवाद के बीच अब 'रेडीमेड यूनिफॉर्म' को लेकर जारी हुए ये आदेश

सांख्यिकी विभाग हनुमानगढ़ के उपनिदेशक विनोद गोदारा ने बताया कि इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी क्यूआर कोड, वेब लिंक के माध्यम से ट्रेडवार पंजीकरण के लिए प्रत्येक जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सूचना पट्ट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। प्रत्येक ट्रेड में पांच हजार युवाओं को मौका मिलेगा। सामान्य भाषा ज्ञान के जानकार, पर्याप्त कौशल एवं अनुभवी कामगार नि:शुल्क पंजीकरण करवाकर इजराइल में आकर्षक वेतन, पीएफ, ईएसआई मेडिक्लेम सुविधा सहित स्वर्णिम रोजगार अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

पंजीकृत युवाओं का संभाग अथवा जिला स्तर पर पीआईबीए, एनएसडीसी एवं एसईई द्वारा कौशल परीक्षण (ट्रेड टेस्ट) लिया जाएगा। जो पूर्णतया पारदर्शी एवं नि:शुल्क होगा। संनिर्माण वर्कर से आग्रह किया गया है कि जो पर्याप्त कौशल, अनुभव एवं विदेश में रोजगार की आकांक्षा रखते हैं तो पंजीकरण करवाएं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सैकड़ों प्राध्यापकों की नियुक्ति, विद्यार्थियों को बड़ी राहत

Sriganganagar : साधुवाली गांव की जमीन में उपजने वाली गाजर का लाल सुर्ख रंग और मिठास का कोई सानी नहीं है। बाजार में राजस्थान के मथानिया और कोटपुतली और पंजाब के सुल्लतानपुर तथा हरियाणा के बेहबलपुर और हिसार की गाजर को पछाड़कर साधुवाली की गाजर ने सुदूर प्रांतों में अलग पहचान बनाई है। इस बार साधुवाली गाजर का रंग और मिठास गुणवत्ता की दृष्टि से अच्छी है। इस बार पछेती गाजर का बंपर उत्पादन होने से भाव लुढ़क गए है। इन दिनों साधुवाली की गाजर मंडी में महज 3 से 5 रुपए प्रति किलो भाव है जबकि पिछले वर्ष फरवरी माह में 10 से 13 रुपए प्रति किलो तक गाजर बिक रही थी। गाजर के भावों में गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालत यह है कि उनके लिए खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।


गाजर के प्रति यूं बढ़ा रुझान
गाजर का मुरब्बा,अचार,ज्यूस,जैम और जेली बनाई जाती है। भाव की तुलना में उत्पादन लागत कम होने से नरमा-कपास की फसल से मोह भंग हुआ तो किसानों ने विकल्प के रूप में गाजर को चुन लिया। साधुवाली गांव का हर किसान गाजर का उत्पादन कर रहा है। यहां के किसानों की देखा-देखी पड़ोसी राज्य पंजाब के अबोहर व फाजिल्का जिलों के किसान भी गाजर की खेती करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस फसल की मिठास से किसान बन रहे मालामाल, जानिए कैसे?

यहां से विदेशों में भी होता है निर्यात
साधुवाली के नाम से गाजर मंडी मशहूर है। पंजाब के किसान भी अपनी गाजर बेचने के लिए इसी गांव में आते हैं। साधुवाली की गाजर कई प्रदेशों में निर्यात की जाती है। प्रतिदिन साढ़े सात हजार क्विंटल गाजर का निर्यात किया जाता है। साधुवाली के नाम से मशहूर गाजर की मांग राजस्थान के अलावा पंजाब,केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़,दिल्ली,हिमाचल प्रदेश,जम्मू,बिहार,उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल तक है। फिलहाल साधुवाली की गाजर की सर्वाधिक खपत चंडीगढ़ में है।

नहर पर होती है गाजर की धुलाई
साधुवाली में गंगनहर की भूमि पर अस्थायी तौर पर गाजर मंडी स्थापित है। यहां पर गाजर धुलाई के लिए मशीनें लगी हुई है। गाजर की यहां पर धुलाई के बाद यहां पर गाजर की बोली होती है और गाजर मंडी में अल सुबह चार से रात दस बजे तक चलती है। यहां गाजर ट्रकों से बाहर जाती है। साधुवाली के अलावा अब गाजर की धुलाई कालूवाला,तीन पुली,नेतेवाला व ख्यालीवाला आदि में भी होती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत सरकार दिलाएगी विदेश में नौकरी

क्या चाहता है किसान
- साधुवाली में गाजर मंडी विकसित कर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
- गाजर के लिए वाशिंग मशीन,प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाना चाहिए।
- गाजर का उत्पादन-28,00,000 क्विंटल
- गाजर की बुवाई-10 हजार हैक्टेयर
- गाजर का सीजन-1 दिसंबर से 31 मार्च
- मंडी में गाजर की प्रति दिन आवक -7 हजार 500 क्विंटल
- प्रति बीघा गाजर का उत्पादन -50 से 70 क्विंटल
- गाजर का औसत भाव: 3 से 5 रुपए प्रति किलो

रायसिंहनगर. समेजा पुलिस थाने की ओर से 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार में 25 किलोग्राम डोडा पोस्त ले जाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर बुटोलिया व पुलिस उप अधीक्षक अन्नु बिश्नोई के सुपरविजन में समेजा पुलिस थानाधिकारी हरबंश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल कानिस्टेबल कालूराम, वीरेन्द्र, सूरजभान, विकास, धर्मपाल, बलकरण सिंह, गुरभेज सिंह, विजयपाल, चरतलाल की ओर से शुक्रवार व शनिवार मध्यरात्रि को रायसिंहनगर से अनूपगढ़ मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान गांव 17 एसजेएम खडवंजा पर आई एक कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 25 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त डन्ठल जब्त किए गए। कार से जब्त किए गए डोडा पोस्त को लेकर कार में बैठे तीन युवकों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके चलते तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुबोध पुत्र पृथ्वीराज जाति बिश्नोई निवासी वार्ड नं 7 रावला पुलिस थाना रावला हाल अमर क्लोनी वार्ड नं 3 घडसाना, रमनदीप पुत्र अहमदाराम जाति बिश्नोई निवासी 2 जीडीएसएम पुलिस थाना जैतसर व राधेश्याम पुत्र जगदीश प्रसाद जाति मेघवाल निवासी 10 एमडी पुलिस थाना घडसाना के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीनों आरोपी लंबे समय से कर रहे थे पोस्त तस्करी

पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार तीनो आरोपी डोडा पोस्त खाने के आदी है। तथा उक्त आरोपी पिछले काफी समय से डोडा पोस्त की तस्करी लिप्त थे। जिसके चलते तीनों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में पोस्ट तस्करी के मामले दर्ज है। आरोपी रमनदीप एमए शिक्षित है उसके खिलाफ पुलिस थाना खाजुवाला में 2020 में 120 किलोग्रम डोडा पोस्त रखने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं दूसरे आरोपी सुबोध के खिलाफ पूर्व में डोडा पोस्त तस्करी के 02 प्रकरण दर्ज है। वहीं तीसरा आरोपी राधेश्याम स्वयं डोडा पोस्त खाने का आदी है तथा आरोपी के भाई राजपाल के खिलाफ पुलिस थाना खाजूवाला व घडसाना में डोडा पोस्त तस्करी के कुल 02 प्रकरण दर्ज है।

मन्नीवाली. क्षेत्र में नरमा की फसल खराबे के बाद इन दिनों सरसों की फसल में तना गलन रोग फैलने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसान संदीप वर्मा, राकेश कुमार,सुभाष व धर्मवीर आदि ने बताया कि सरसों के तने पर आधे से ऊपर का भाग गल कर टूट रहा है जिससे पचास प्रतिशत फसलें खराब हो गई है। किसानों का कहना है कि पिछले सीजन नरमे की फसलें बर्बाद हो गई थी। सरसों की फसलों पर उम्मीद लगाई जिस पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। यदि यही हाल रहा तो किसानों का जीना मुश्किल हो जाएगा। रही सही कसर बरसात समय पर नहीं हुई उससे पूरी हो गई।
ठेके के भाव घटे
फसलों के बर्बाद हो जाने से जमीन मालिक अपनी जमीन ठेके पर देने के लिए काश्तकारों के चक्कर लगा रहे हैं जबकि हर साल काश्तकार जमीन मालिक से ठेके पर जमीन मांगते है। जबकि इस बार उल्टा है साथ ही जमीन के ठेके के भी ओने पोने दाम मिल रहे है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.