>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
मोबाइल की लत खतरनाक जैन मुनि बोले - इम्यूनिटी, फिटनेस पर पड़ता है बुरा असर Friday 02 February 2024 09:06 AM UTC+00 Jain Sage Advice on Mobile : शासन मुनि रविंद्र कुमार एवं मुनि अतुल कुमार के सान्निध्य में श्रीमती देवी बाई मोतीलाल चोरडिया राउमावि धानीन में गुरुवार को मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन किया गया। मुनि अतुल कुमार ने छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कहा आज हर माता-पिता की एक ही शिकायत रहती है कि उनका बच्चा घंटों मोबाइल फोन से चिपका रहता है। मोबाइल पर कई तरह की चीजें देखने की वज़ह से उनकी भाषा ख़राब होने के साथ स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो रहा है। व्यक्ति चाहते हुए भी खुद को इस लत से नहीं निकाल पा रहा है। समस्या तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब यह लत बड़ों को देखते-देखते बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में लेने लगती है। सोशल मीडिया इतना बड़ा है कि बच्चा अश्लील और हानिकारक वेबसाइटों तक पहुंच सकता है, जो उनकी सोचने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
