>>: सीएस ने पर्यटन विभाग को दिए निर्देश, 3 माह में जारी हों गाइड लाइसेंस, मिले रोजगार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने पर्यटन विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में राजस्थान पर्यटन की अलग पहचान है। हम पर्यटन से राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग पोर्टल तैयार करे और आवेदन आमंत्रित कर प्रत्येक तीन माह में गाइड लाइसेंस जारी करे। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की सुरक्षा पर्यटक सहायता बल पुलिस व प्रशासन मिलकर करें।

प्रचार में दिखे सिर्फ राजस्थान पर्यटन
पंत ने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म पर राजस्थान पर्यटन का दमदार प्रचार होना चाहिए। लेकिन अधिकारियों को यह देखना भी जरूरी है कि प्रचार में सिर्फ राजस्थान पर्यटन ही दिखे। राज्य के प्रमुख स्मारकों, पर्यटन निगम के अधीन हैरिटेज होटलों, तीज-त्योहारों पर रील्स और शॉर्ट फिल्म बनाई जाए।

यह भी पढ़ें- loksabha election 2024 : सियासी किस्मत हो तो ज्योति मिर्धा जैसी... बेनीवाल फैक्टर कंट्रोल करने को BJP ने खेला बड़ा दांव

पर्यटन स्थलों की जानकारी होनी चाहिए
पंत ने कहा कि हवाई अड्डा, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर संबंधित जिले के सभी पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। पर्यटकों को आसानी से पता चल जाए कि जिस जिले में वे घूमने जा रहे हैं वहां कौन से पर्यटन स्थल हैं, कितने किलोमीटर की दूरी पर हैं। कई बार टैक्सी या ऑटो चालक पर्यटकों को गुमराह कर मनमाना किराया वसूलते हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने जोधपुर-पाली-बाड़मेर में पुराने चेहरे, जालोर-नागौर में नए पर दांव लगाया

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.