>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
loksabha election 2024 : सियासी किस्मत हो तो ज्योति मिर्धा जैसी... बेनीवाल फैक्टर कंट्रोल करने को BJP ने खेला बड़ा दांव Sunday 03 March 2024 05:29 AM UTC+00 loksabha election 2024 : जयपुर। बीजेपी की पहली लिस्ट में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 15 पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 15 में से एक सीट पर ही महिला को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने किसान नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की पोती व पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में नागौर सीट पर बीजेपी ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से गठबंधन किया था। लेकिन, इस बार अपना उम्मीदवार उतारा है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने नागौर में बेनीवाल फैक्टर को कंट्रोल करने के लिए ज्योति मिर्धा पर दांव लगाया है।
सियासी किस्मत हो तो मिर्धा जैसी!सियासी गलियारों में चर्चा है कि किस्मत हो तो मिर्धा जैसी हो। शनिवार सुबह ही ज्योति मिर्धा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाते हुए प्रदेश संगठन में भी अहम जिम्मेदारी भी दी गई थी। इसके बाद शाम होते—होते मिर्धा को नागौर से टिकट देकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद बीजेपी ने ज्योति मिर्धा नागौर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, वो रिश्ते में अपने चाचा और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा के सामने चुनाव हार गई थीं। इसके बावजूद बीजेपी ने एक बार फिर ज्योति मिर्धा पर भरोसा जताया है और नागौर से चुनावी रण में उतारा है। यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 : झाझड़िया की उम्र सबसे कम, लुंबाराम 10वीं पास, जानिए राजस्थान के 15 उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल बेनीवाल फैक्टर कंट्रोल करने की कोशिश
यह भी पढ़ें : Lok Sabha election-2024 : राजस्थान में इसलिए कटे इन 5 सांसदों के टिकट, पढ़ें-इनसाइड स्टोरी जानें- अब तक कैसा रहा सियासी सफर?कांग्रेस के टिकट पर ज्योति मिर्धा ने तीन बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। लेकिन, एक बार ही जीत मिली। ज्योति मिर्धा नागौर से साल 2009 में पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गई थी। हालांकि, साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव हार का सामना करना पड़ा था
कौन है ज्योति मिर्धा?
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
