>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में PM मोदी की होगी तीन सभाएं! कहां- कहां होंगी ये प्रदेश नेतृत्व करेगा तय Friday 29 March 2024 02:55 AM UTC+00 PM Modi Visit Rajasthan : राजस्थान में पहले चरण की बारह सीटों पर प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेता आएंगे। सभाओं का प्रकार क्या होगा? यह जल्दी तय होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की सभाओं पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इस बार प्रदेश भाजपा के नेताओं से यह पूछा गया है कि वे यह बताएं कि पीएम मोदी की सभाओं की कहां- कहां जरूरत है। इसके बाद पार्टी के बड़े नेता दिल्ली में बैठकर यह तय करेंगे कि कहां-कहां पीएम की सभाएं होंगी। बताया जा रहा है कि पहले चरण की सीटों पर प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा पीएम मोदी की दो से पांच सभाएं मांग सकती है। क्लस्टरवार होंगी पीएम की सभाएं भाजपा ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को आठ क्लस्टर में बांटा है। सात क्लस्टर में तीन- तीन लोक सभाएं और एक क्लस्टर में चार लोकसभा सीट शामिल है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की जो सभाएं होंगी, वह भी क्लस्टरवार ही होंगी। पार्टी की कोशिश है कि पीएम की एक सभा के जरिए कम से कम तीन लोकसभा क्षेत्र कवर हों। पार्टी एक सभा में तीन लोकसभा क्षेत्रों की 12 से 15 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। प्रदेश में एक लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
