>>: युवाओं को मंहगे मोबाइल और लक्जरी लाइफ का जुनून, हो रहे कर्जदार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

आज के यूथ को हाई-फाई लाइफ स्टाइल में रहना पसंद हैं। वे अपने हाथ में महंगा मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कपड़े इत्यादि की चाह रखते हैं। बदलते परिवेश में दिखावे की चाह व दूसरों से होड़ के चक्कर में कर्ज लेकर भी सपने पूरे करने की होड़ मची हुई हैं। युवा महंगे गैजेट्स, बाइक, स्मार्ट वॉच और लेपटॉप आदि फोन और एप के माध्यम से लोन लेकर सामान खरीद रहे हैं। कई युवा कर्ज नहीं चुका पाने के कारण गलत राह भी पकड़ लेते हैं।

गैर जरूरी खर्च का बढ़ा चलन
युवाओं में गैर जरूरी खर्च का चलन बढ़ने के साथ लग्जरी लाइफ जीने की ख्वाहिश ने युवाओं को कर्ज के लपेटे में लेे लिया है। महंगे शौक में उनका खर्च बढ़ गया हैं। एक दोस्त आईफोन लेता है तो दूसरा भी ले आता है। बाइक अच्छी लगती है तो खरीद लेते हैं। टीवी, फ्रीज, एसी सब लोन पर हैं। मूवी देखने जा रहे हैं तो पेमेन्ट क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं। क्योंकि लोन की सुविधा झटपट मिल रही है।

खर्चीली लाइफ स्टाइल
मोबाइल एप, प्राइवेट बैंक एवं विभिन्न कंपनियों के आसान किस्तों पर मिलने वाले प्रोडक्ट की चाह में युवा ऑनलाइन मिलने वाले कर्ज के जाल में जकड़ते जा रहे हैं। फोन और एप से पर्सनल लोन धड़ल्ले से ले हैं। कई युवाओं का मानना है कि इसका मुख्य कारण उनकी खर्चीली लाइफ स्टाइल है। युवा स्वयं को दूसरों से कमतर आंकने से परहेज करते हैं।

ऑनलाइन मिल रहा आसानी से
लोगों का मानना है कि अधिकांश मामलों में दिखावे के कारण ऐसा हो रहा है। रोजगार का ठिकाना नहीं हैं। घरवालों से महंगे शौक के लिए पैसे लेना भी टेढ़ी खीर है। ऐसे में ऑनलाइन लोन आसानी से मिल जाता है। इसलिए वे कर्ज से शौक पूरे कर रहे हैं।

इनका कहना है
ऑनलाइन लोन लेने की बजाय बैंक से ही लोन लें। उसमें पारदर्शिता पूरी होती है। ऑनलाइन में बिना पारदर्शिता लोन दिया जाता है। उससे लोनधारक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोन तुरंत मिल रहा जाने से युवा इस दलदल में फंस जाते हैं। लोन लेना सही है या नहीं, यह आपकी चुकाने की क्षमता पर निर्भर करता है। ऐसा लोन लें जिसे आप चुका सकें। तुरंत मिलने वाले लोन में ब्याजदर भी अधिक होती है।
बैकिंग एक्सपर्ट
सुधाकर दुबे, लीड बैंक मैनेजर, पाली

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.