>>: सीवर लाइन ब्लॉक, मार्ग पर भर रहा है गंदा पानी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भरतपुर. शहर के वार्ड-55 स्थित केसर विहार कॉलोनी में लोग सीवरेज की समस्या से परेशान हैं। सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण गंदगी रोड पर फैल रही है। इस संबंध में अनेक बार शिकायत करने के बावजूद सिर्फ अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। हालात यह हैं कि सीवरेज की पूरी गंदगी रास्ते पर फैल रही है। यह हाल तो अब हैं, लेकिन बारिश के दौरान तो हालात और खराब होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि गंदगी के चलते मच्छरों की समस्या बढऩे लगी है। गर्मियों में फिर भी पानी सूख जाता है, लेकिन फिलहाल बरसाती मौसम होने के कारण गंदगी रोड पर ही फैली हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना..
स्थानीय विष्णु कुमार गोयल, यश गुप्ता, भगवानस्वरूप गौतम, टिंकू शर्मा, देवकुमार तिवारी, अनुज शर्मा, अनीता शर्मा, मधु गोयल, मिथलेश शर्मा एवं बबलू आदि ने गंदगी को लेकर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि करीब डेढ़-2 वर्ष पूर्व सीवरेज लाइन बनी थी, तो सोचा था कि गंदगी से निजात मिलेगी। लेकिन यह तो अभी भी बनी हुई है। हालात यह हैं कि सीवरेज की गंदगी घरों की दीवारों तक पहुंच गई है। पिछले 20-22 दिनों से सीवर लाइन ब्लॉक है। इस संबंध में अनेक बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। सफाई कम्पनी के कर्मचारी टैंकर से सफाई कर जाते हैं, लेकिन पुन: भरने के कारण गंदगी रास्ते पर आ जाती है।
मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते में भरे गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढऩे लगा है। दिन में रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है, तो रात को मच्छरों ने नींद ***** कर रखी है। बदबू के चलते दूर-दूर तक रुकना मुश्किल हो रहा है। कुछ डेयरियों का गंदा पानी भी सीवरेज में आने के कारण ब्लॉक की समस्या ज्यादा बढ़ी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.