>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मौसम ने एक माह आगे बढ़ाई वन्यजीव गणना Saturday 06 May 2023 03:16 PM UTC+00 उदयपुर. बार-बार बिगड़ रहे मौसम ने कई काम प्रभावित किए हैं। गत दिनों हुई बारिश से 5 मई को होने वाली वन्यजीव गणना को आगे बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में अब वन्यजीवों की गणना 4 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर होगी। वन विभाग की ओर से वैशाख पूर्णिमा 5 मई को वन्यजीव गणना करना प्रस्तावित था। यह गणना वाटरहोल पद्धति से की जानी थी। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन गत दिनों हुई बारिश के चलते वनों में जगह-जगह पानी के गड्ढ़े भरे हुए हैं। ऐसे में वन्यजीव गणना करने में परेशानी होने के चलते इसे एक माह आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह गणना ज्येष्ठ पूर्णिमा 4 जून को होगी। इसको लेकर बुधवार शाम को प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिंदम तोमर ने आदेश जारी किए। इसमें वैशाख पूर्णिमा पर होने वाली वन्यजीव गणना स्थगित करते हुए 4 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गणना करने के निर्देश दिए। यह हो रही परेशानी वन्यजीवों की गणना वाटरहोल पद्धति से की जाती है। गर्मी के मौसम में वनों में गिनती के वाटरहोल होते हैं। ऐसे में सभी प्रकार के वन्यजीव निश्चित वाटरहोल पर ही पानी पीने आते हैं। इनके आसपास ही मचान बनाकर वन्यजीवों की गणना की जाती है, लेकिन बारिश होने के कारण जगह-जगह पानी भर गया है। इससे गणना करना आसान नहीं होगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भी हो सकती है परेशानी अब वन्यजीवों की गणना आगामी 4 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रस्तावित है। इसमें भी परेशानी हो सकती है। मेवाड़ में 15 जून तक मानसून आने के प्रवेश की संभावना रहती है। इससे 10-12 दिन पूर्व प्री-मानसून की बरसात होती है। उस समय भी बारिश होती है तो इस वर्ष वन्यजीव गणना नहीं हो पाएगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
