>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
ओएचई लाइन की चपेट में आकर झुलसा युवक, उदयपुर सिटी से हरिद्वार जा रही थी ट्रेन Sunday 28 May 2023 01:53 PM UTC+00 उदयपुर सिटी से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में विवार को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब छह बजे चढ़ा एक अज्ञात युवक ओएचई लाइन की चपेट में आकर करंट लगने गम्भीर रूप से घायल होकर इंजन पर गिर गया। बहुत मुश्किल से रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों ने घायल युवक का नीचे उतर कर एम्बुलेंस से रामपुर मनिहारान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय भेजा गया। ट्रेन को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर करीब आधा घण्टा बाद हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को उदयपुर सिटी से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 19609 सुबह करीब 6 बजे रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पहुंची। उसी दौरान एक अज्ञात युवक ट्रेन चढ़ा हुआ था जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आयी तभी अज्ञात युवक इंजन पर ओएचई लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल होकर इंजन पर गिर गया। स्टेशन मास्टर ने शामली सूचना देकर ओएचई को बन्द करवाया फिर रेलवे कर्मचारियों व लोगों ने घायल युवक की नीचे उतारा। उसके बाद ओएचई को चालू होने के बाद ट्रेन को आधा घण्टे बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात युवक ट्रेन पर रेलवे स्टेशन से पहले चढ़ा हुआ था। स्टेशन मास्टर स्वेत कुमार ने बताया कि एक अज्ञात युवक ट्रेन पर चढ़ा हुआ और रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रवेश के होने दौरान इंजन पर ओएचई की चपेट में आकर घायल गया। घायल युवक को एबुलेंस से उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भिजवा दिया। उसके बाद ट्रेन को करीब आधा घण्टा बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
