>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जयकारों संग निकली शोभायात्रा, अखाड़े ने दिखाए करतब Sunday 28 May 2023 05:16 PM UTC+00 अजमेर. रैगरान चारों बारी पंचायत के तत्वावधान में रविवार को काली माता का मेला भरा। शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अखाड़े ने करतब दिखाए। महिलाओं, पुरूषों और बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। पीसीसी सदस्य डॉ. राजकुमार जयपाल ने पूजा-अर्चना कर डिग्गी बाजार, रैगर मौहल्ला से शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा घसेटी बाजार, नला बाजार, खजाना गली, नया बाजार, आगरा गेट होकर निकली। इस दौरान काली माता का अखाड़ा करतब दिखाते चला।कई जगह हुआ स्वागत शोभायात्रा का शहर में कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। जयपुर रोड होते हुए शोभायात्रा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के समक्ष काली माता मन्दिर पहुंची। इस दौरान युवा-बच्चे माता के जयकारे लगाते हुए चले। शाम को माता के मन्दिर में भजन कीर्तन, प्रसाद भण्डारा हुआ।मेले का उठाया लुत्फ महाआरती के बाद मेले का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं, पुरूषो व बच्चों की भागीदारी रही। मेले में श्रृद्धालुओं को शर्बत, आइसक्रीम, चावल, छोले-टिकिया, मिठाई वितरित की गई। देर शाम तक मेले में रौनक बनी रही। अध्यक्ष अरविन्द धौलखेड़िया, छगनलाल दोलिया,, शंकरलाल नवल, विजय कुमार धौलखेडिया, रतन बोहरा, बंटी मौर्य, हेमराज बारोलिया, योगेन्द्र कुर्डिया, मदनलाल खेतावत, विजय भण्डारी, माणक चन्द धौलपुरिया, सत्या देवी बालोटिया, बादामी देवी हिनुनिया, मीना देवी दौलिया और अन्य मौजूद रहे। शिविर में 186 यूनिट रक्त संग्रहण शिविर का उद्घाटन विधायक अनिता भदेल ने किया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक पारस जांगिड़, पूर्व पुलिस उपअधीक्षक सतीश जांगिड़, गोपाल चोयल, धर्मेंद्र शर्मा, सुधीर पंवार विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर डॉ प्रियंका शर्मा आयुर्वेदाचार्य जेएलएन मेडिकल कॉलेज,टीम के डॉ हिमांशु खंडेलवाल व हरपाल चाहर के नेतृत्व में तरुण सामरिया, दीपक ,चेतन कान्हा सैनी, सिमरन कंवर, भावना शर्मा का अभिनंदन किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
