>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
इसलिए आईएएस को एपीओ किया Monday 29 May 2023 02:17 PM UTC+00 जयपुर. राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बर्खास्त वाइस प्रिंसिपल अनिल कुमार मीणा के पदोन्नति आदेश जारी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा (एपीओ) में किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को ही आदेश जारी कर दिए।स्कूल शिक्षा विभाग को निदेशालय स्तर पर इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
