>>: राजस्थान के इस शहर में शादी करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा! बहन प्रियंका की जोधपुर में हुई थी शादी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के बाद राजस्थान पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे कि परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं। वे राजस्थान में वेडिंग वेन्यू की खोज में निकले हुए हैं। परिणीति शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। साथ ही उसके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे।

यह भी पढ़े-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपप्रमुख सचिन पायलट आज दिल्ली में खड़गे से मुलाकात करेंगे

राजस्थान यात्रा के दौरान परिणीति ने सफेद रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं राघव चड्ढा हमेशा की तरह कुर्ता-पायजामा में दिखे। कपल को उनकी सगाई के करीब दो हफ्ते बाद साथ देखा गया है। दोनों ने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में 13 मई को सगाई की थी। कपल की सगाई में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पी. चितंबरम पहुंचे थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.