>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
5 June : राजस्थान में सिलेंडर पर सब्सिडी से लेकर ओडिशा रेल हादसे की CBI जांच तक, जानें बड़ी और काम की खबरें Monday 05 June 2023 04:00 AM UTC+00 सुविचार
आज क्या ख़ास - विश्व पर्यावरण दिवस आज, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश भर में कई आयोजन - राजस्थान के 14 लाख परिवारों को आज से मिलेगी 'इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना' की सब्सिडी, प्रत्येक परिवार को 640 रुपए सब्सिडी राशि खातों में ट्रांसफर करेंगे सीएम अशोक गहलोत - भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आज से शुरू होगा 'सांसद खेल महाकुंभ', सांसद हेमा मालिनी और रंजीता कोली करेंगी शुभारंभ - राजस्थान हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश आज से, अब 3 जुलाई से होगी रूटीन सुनवाई, तब तक अवकाशकालीन बेंच प्रतिदिन करेगी सुनवाई - आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत का राजस्थान दौरा, हिण्डौनसिटी में जारी शिविर में प्रशिक्षुओं से करेंगे मुलाक़ात - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दक्षिण अमरीका और यूरोप दौरा, सूरीनाम गणराज्य में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में होंगी मुख्य अतिथि - विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में समारोह आज, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि - अमरीकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन भारत की आधिकारिक यात्रा पर, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली में करेंगे द्विपक्षीय वार्ता - जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस भारत की चार दिवसीय यात्रा पर, नई दिल्ली में 'इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में होंगे शामिल, - विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल कार्यक्रम, 762 नगर क्षेत्रों के 5 हज़ार 800 ग्राम प्रधानों को दिलाएंगे पर्यावरण संरक्षण के प्रति 'ऑनलाइन शपथ' - गुजरात के अहमदाबाद में बनेगा 'ऑक्सीजन पार्क', सीएम भूपेंद्र पटेल आज रखेंगे आधारशिला - हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज करेंगे वर्चुअल वार्ता, अंतर्राज्यीय मुद्दों पर करेंगे बातचीत
काम की खबरें - रेलवे बोर्ड की सिफारिश पर ओडिशा रेल दुर्घटना की होगी सीबीआई जांच, रेल मंत्री ने प्रारम्भिक पड़ताल के आधार पर कहा, ' इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में गड़बड़ी के कारण हुआ हादसा' - पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ओडिशा ट्रेन हादसे में अनाथ हुए बच्चों को की अपने बोर्डिंग स्कूल में निशुल्क शिक्षा देने की पेशकश - ओडिशा रेल दुर्घटना के 51 घंटे बाद डाउन लाइन ट्रैक पर आवाजाही शुरू, अप लाइन पर भी जल्द शुरू होगा ट्रेनों का संचालन - ओडिशा पुलिस ने कहा 'बालासोर ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई' - बिहार में गंगा नदी पर 1717 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 'अगुवानी-सुल्तानगंज' फोरलेन पुल गिरा- कोई हताहत नहीं, सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का किया ऐलान - पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान - राजस्थान में खत्म होने की कगार पर कोरोना, पिछले 24 घंटे में 1 पॉजिटिव चिन्हित, राज्य में अब सिर्फ 13 कोविड एक्टिव केस - मध्य प्रदेश में अब 'भगवान परशुराम जयंती' पर रहेगा शासकीय अवकाश, सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, तो वहीं अब कलक्टर की जगह पुजारी कर सकेंगे मंदिर ज़मीन की नीलामी - मराठी और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री 94 वर्षीय सुलोचना लाटकर का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज - उत्तराखंड में चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के पार, अब भी करीब 20 लाख तीर्थयात्री कतार में - श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को हराकर दर्ज की इस साल की पहली वनडे जीत, 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
