>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी करे सरकार : सांसद बेनीवाल Sunday 04 June 2023 01:57 PM UTC+00 नागौर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तूफानी बारिश और आंधी से हुई जान-माल की हानि को मध्यनजर रखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की है। सांसद बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के एवज में दी जाने वाली आर्थिक सहायता अत्यंत कम है। ऐसे में सरकार को सभी जिलों से नुकसान की रिपोर्ट तलब कर विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की आवश्यकता है। सांसद ने तूफानी बारिश व आंधी से विद्युत तंत्र को हुए भारी नुकसान तथा प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति को लेकर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भी पत्र लिखा है। उन्होंने नागौर जिले में उपभोक्ताओं और किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बजट व विद्युत सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बेनीवाल ने डिस्कॉम एमडी को लिखे पत्र में बताया कि प्राकृतिक आपदा की वजह से नागौर जिले में 10 हजार से अधिक विद्युत पोल, एक दर्जन से अधिक विद्युत सब स्टेशनों के पाॅवर ट्रांसफार्मर तथा जिले के गांवों व शहरों में 300 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। सांसद ने डिस्कॉम एमडी से अभियंताओं और ठेकेदारों तथा कार्यरत निजी कंपनियों को विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए किए जाने वाले कार्य को जल्द करवाने के लिए निर्देश जारी करने को भी कहा है। आमजन को हुई भारी समस्या |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
