>>: RPSC Paper Leak Case : सुरेश ढाका समेत वो 48 वांटेड नाम, जो अब भी हैं अंडरग्राउंड, देखें आरोपियों की लिस्ट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर।

राजस्थान के बहुचर्चित वरिष्ठ शिक्षक भर्ती पेपर लीक प्रकरण को लेकर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आरोपियों के खिलाफ उदयपुर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कई चौकाने वाले खुलासे तो किए ही गए हैं, इसके अलावा उन 48 लोगों के नामों की सूची भी दी गई है जो अभी भी पकड़ से दूर चल रहे हैं।

 

दरअसल, पेपर लीक प्रकरण में एसओजी अब तक करीब 62 आरोपियों को गिरफ्त में ले चुकी है। लेकिन गहन पड़ताल और पूछताछ में सामने आये नामजद 48 लोग अभी भी ऐसे हैं जो अंडरग्राउंड चल रहे हैं। जांच एजेंसी इन लोगों को सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

ये हैं 48 वांटेड के नामों की सूची

एसओजी को अभी सुरेश ढाका सहित 48 आरोपियों की तलाश है। इनकी गिरफ्तारी के बाद अभी और लोगों के नाम सामने आएंगे, जिन्होंने पेपर खरीदा या उसे आगे पहुंचाने में सहयोग किया था।


1. सुरेश विश्नोई,सुरता की ढाणी सांचौर

2. प्रदीप खीचड़, भाटीप करडा जिला जालोर

3. नेताराम कलबी, (अध्यापक) भादरूण महावीर स्कूल जसवंतपुरा जालोर

4. अशोक कुमार, धमाणा कागोलिया सांचौर

5. सुनील भादु,हेमागुड़ा, सांचौर

6. कमलेश ढाका, अचलपुर, सांचौर

7. संतोष कुमार, निवासी विरावा, जालोर

8. जोगेन्द्र, उर्फजोगा उर्फ बंटी सारण खारा, जालोर

9. ओमप्रकाश ढाका, राजीव नगरपुर सांचोर

10. रघुनाथाराम, पथमेड़ा सांचौर

11. श्रवण, सांचोर

12. छेदाराम विश्नोई(सरकारी अध्यापक) मिरपुरा करडा जालोर

13. नरपतसिंह,झटिण्डा सांचौर

14. श्रवण विश्नोई,कोजा गुडामालानी बाड़मेर

15. राजीव पिता भगवानराम विश्नोई निवासी सरनाउ थाना सांचौर

16. सत्यम विश्नोई निवासी फलौदी

17. अशोक कुमार विश्नोई निवासी मोखवा खुर्द गुडामालानी बाड़मेर

18. ओमप्रकाश चौधरी निवासी बनधाकुआ सरवाना जालोर

19. राजूराम उर्फ धर्मपाल विश्नोई निवासी काती की ढाणी गुडामालानी

20. ओमप्रकाश विश्नोई (अध्यापक) निवासी भीनमाल जालोर।

21. किशन विश्नोई निवासी गुडामालानी थाना गुडामालानी

22 . नरेन्द्र शर्मा निवासी रमेश कॉलोनी सांचोर

23. मोहनलाल पुरोहित (अध्यापक) निवासी हिण्डवाडा सांचौर

24. प्रकाश विश्नोई निवासी साचौर

25. सुरेश विश्नोई निवासी चितलवाना

26. सुरेन्द्र कुमार निवासी डाबल चितलवाना

27. डॉ. सुरेश जानी निवासी पुर सांचौर

28. महेश कुमार विश्नोई निवासी सरनाउ सांचोर

29. ओमप्रकाश विश्नोई निवासी लुणी जोधपुर

30. विकास विश्नोई निवासी बावरला सांचौर

31. पुरखाराम विश्नोई निवासी डेडवा सांचौर

32. धोलाराम विश्नोई निवासी अरणाय थाना करडा जालोर

33. दिनेश खिलेरी निवासी पुर सांचौर

34. जगाराम उर्फ जगदीश निवासी करवाडा जालोर

35. दिनेश कुमार विश्नोई निवासी लाचीवाड सांचौर

36. ओमप्रकाश निवासी केरिया चितलवाना, जालोर

37. विजयराम निवासी बागोडा जालोर

38. अनिल निवासी दांता सांचौर

39. प्रकाश निवासी खारा जालोर

40. अशोक निवासी विश्नोईयों की ढाणी झाब जालोर

41. रूगनाराम विश्नोई निवासी हेमागुढा जालोर

42. गणपत

43. विनोद रेवाड निवासी डूंगरी रेनवाल जयपुर

44. गणपतलाल विश्नोई निवासी मालवाड़ा चितलवाना, जालोर

45. गोपाल सारण (बर्खास्त पुलिस उप निरीक्षक) निवासी परावा चितलवाना, जालोर

46. ओमप्रकाश विश्नोई निवासी मोदरान जालोर

47. राजेन्द्र विश्नोई निवासी धोरीमन्न बाड़मेर

48. सुरेश ढाका (कोचिंग संचालक) निवासी जैसला सरवाना जालोर हाल वैशाली नगर

 

 

ये भी पढ़ें : अक्टूबर में ही बाहर आ गया था दिसंबर के एग्जाम पेपर, SOG पड़ताल में हैरान करने वाले खुलासे

 

ये भी हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा ने 24 दिसम्बर को होने वाली वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा का पेपर 60 दिन पहले अक्टूबर में ही लीक कर दिया था। कटारा के पास विशेषज्ञों से पेपर सैट कराने की जिम्मेदारी थी। पेपर तैयार होेते ही वह सभी सेट की मूल प्रति सरकारी आवास पर ले गया। वहां भांजे विजय से सभी सवाल दूसरे कागज पर लिखवा लिए। इसके बाद उसने प्रिंटिंग के लिए पेपर कार्यालय में जमा करा दिया। विजय के लिखे पर्चे की फोटो शेर सिंह ने मोबाइल में ली थी, जिसके बाद पर्चा कई आरोपियों तक पहुंचा। यह तथ्य चार्जशीट में सामने आए हैं।

 

एसओजी ने कटारा, विजय और गोपाल के खिलाफ गुरुवार को उदयपुर की कोर्ट में चालान पेश किया है। मामले में करीब 62 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, एक लाख के इनामी सुरेश ढाका सहित 48 की तलाश है।

 

ये भी पढ़ें : मंत्रीजी! पेपर लीक करने वालों में आपके गांव के भी शामिल

 

कटारा के संपर्क में था शेर सिंह

निलंबित सरकारी शिक्षक शेर सिंह पेपर लीक करने के लिए आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से कई माह से सम्पर्क में था। उसने भूपेन्द्र सारण से पहले ही पेपर का सौदा कर लिया था। षड्यंत्र के तहत उसने 1 करोड़ रुपए में सौदा किया और पेपर 19 दिसम्बर को दे दिया। पेपर भूपेन्द्र सारण के कहे अनुसार सुरेश ढाका को दिया। शेरसिंह ने ही अरुण शर्मा व अन्य को भी पेपर उपलब्ध करवाया था। कटारा और विजय डामोर के अलावा शेर सिंह आरपीएससी के चालक गोपाल सिंह के भी सम्पर्क में था।

 

गिरफ्तारी से पहले संदेश... पुलिस आगी

एसओजी ने गिरफ्तार आरोपी पुखराज के मोबाइल की पड़ताल की। उसमें चैट डिलीट थी। एफएसएल ने इसको रिकवर कर लिया। पुखराज ने परीक्षा के दिन सुबह 5.08 बजे सुरेश ढाका को वाट्सऐप मैसेज किया था, .... 'पुलिस आगी'।

 

आरपीएससी की कार में बैठा कर शेर सिंह को लेकर गया था ढाका के पास
गोपाल सिंह आरपीएससी की सरकारी गाड़ी से शेर सिंह को अन्य आरोपी प्रवीण सुतल्या के अजमेर स्थित रेलवे क्वार्टर से पैराडिजो होटल लेकर गया था। उसने ही भूपेन्द्र सारण, सुरेश ढाका से होटल के पास मिलवाया। वहीं ढाका की गाड़ी में बैठकर सुरेश ढाका, भूपेन्द्र सारण व शेरसिंह की मिटिंग हुई थी। कटारा के यहां से पेपर लेने के बाद शेरसिंह को गोपाल अपनी निजी कार से जयपुर छोड़कर गया था। एसओजी ने कार को भी जब्त किया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.