>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan : गुस्साए ससुराल पक्ष ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, मामला सामने आने पर हक्का-बक्का रह गए लोग Thursday 10 August 2023 07:05 AM UTC+00 ![]() हनुमानगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। इसमें एक युवक को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत के पीछे मामला प्रेम प्रसंग का है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बुआ के घर रह रहा था। जहां उसका प्रेम गांव भरवाना की एक विवाहिता संग हो गया। प्रेम की पींगे परवान चढ़ रही थी। एक दिन उसकी खबर ससुराल पक्ष के लोगों को हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष गुस्से से लाल हो गया। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक मनजीत को बुधवार रात को किसी बहाने से गांव भरवाना बुलाया गया। और उसके बाद उसे उसकी आशिकी के लिए जमकर पीटा गया। युवक बुरी तरह घायल हो गया था। सूचना के बाद गांव भरवाना में एम्बुलेंस 108 आई थी। डाक्टरों के रेफर करने पर उसे हनुमानगढ़ लेकर जा रह थे। पर गंभीर रूप से घायल मनजीत ने नोहर के पास दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा गोगामेड़ी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। यह भी पढ़ें - रेल यात्रियों के लिए देवदूत बनी आरपीएफ, यात्रियों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |